Sen your news articles to publish at [email protected]
Nalanda Temple Stampede: शीतला मंदिर हादसे पर SP का बड़ा बयान, दम घुटने से 9 की मौत, बढ़ी भीड़ ने बिगाड़ा खेल!
Nalanda Temple Stampede: बिहार के नालंदा में मंगलवार सुबह एक दुःखद घटना घटी। बिहारशरीफ के शीतला माता मंदिर में पूजा के समय भगदड़ मचने से 9 लोगों की जान चली गई, जिनमें 8 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा, 7 अन्य लोग घायल हुए हैं। इस दुखद घटना के बारे में नालंदा प्रशासन ने मीडिया को जानकारी दी है।
पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बताया कि सुबह जब उन्हें मंदिर में भारी भीड़ की सूचना मिली, तो पता चला कि गर्मी और भीड़ के कारण जब महिलाएं ठंडे पानी में स्नान के बाद मंदिर के अंदर प्रवेश कर रही थीं, तो कई महिलाएं दम घुटने और पानी की कमी के कारण बेहोश होकर गिर गईं। इसी दौरान भगदड़ की स्थिति बन गई।
6 लाख का मुआवजा देने का ऐलान
उन्हों ने जानकारी दी कि वहाँ पहले से ही चौकीदार तैनात थे, लेकिन पहले से इस बात का उल्लेख नहीं किया गया था कि इतनी बड़ी भीड़ वहाँ मौजूद होगी। इस मामले की जांच के लिए SIT टीम बनाई गई है। FSL टीम भी वहाँ पहुँच चुकी है, और हम CCTV कैमरों की जांच कर रहे हैं। यदि कोई लापरवाही सामने आई, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
DM कुंदन कुमार ने कहा, “आज नालंदा के मां शीतला मंदिर में भारी भीड़ के कारण एक दुखद घटना घटित हुई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मृतकों के परिवारों के लिए 6 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। 8 में से 7 लोगों की पहचान हो गई है। हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं, जिनकी स्थिति स्थिर है, लेकिन एक व्यक्ति को इलाज के लिए रेफर किया गया है।”
इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया
