Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

NFHS SEX SURVEY: देश में 11 राज्यों में पुरुषों के मुकाबले औरतों के एक से अधिक लोगों से शारीरिक संबंध

0 232

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

NFHS SEX SURVEY: देश में 11 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के एक से अधिक लोगों से शारीरिक संबंध हैं। ये तथ्य राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे (NFHS) की रिपोर्ट से सामने आए हैं।

NFHS SEX SURVEY: राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे (NFHS) की पांचवीं रिपोर्ट के मुताबिक देश में 11 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के एक से अधिक लोगों से शारीरिक संबंध हैं। हालांकि ओवरऑल 4% पुरुषों का ऐसी महिलाओं के साथ यौन संबंध पाया गया, जो न तो उनकी लाइफ पार्टनर है और न ही लिव-इन पार्टनर।

NFHS SEX SURVEY: ओवरऑल आंकड़ों की बात करें तो इस मामले में महिलाओं का आंकड़ा 0.5% रहा, जबकि पुरुषों का 4% है। ये आंकड़े 2019 से 2021 तक के हैं। यह सर्वे NFHS ने 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 707 जिलों में किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

NFHS SEX SURVEY: सर्वे राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, असम, केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी और तमिलनाडु की 1.1 लाख महिलाओं और 1 लाख पुरुषों के बीच किया गया। इन सभी राज्यों में राजस्थान टॉप पर है, जहां 100 में से 2 पुरुष और 100 में से 3 महिलाएं ऐसी हैं, जिनके एक से अधिक पार्टनर हैं।

NFHS SEX SURVEY: मध्य प्रदेश में महिलाओं के 2.5 और पुरुषों के 1.6 पार्टनर हैं। केरल में महिलाओं के 1.4 और पुरुषों के 1.0 पार्टनर हैं। जम्मू-कश्मीर में महिलाओं के 1.5 और पुरुषों के 1.1 पार्टनर हैं। हरियाणा में यह अंतर 1.8 और 1.5 का है। वहीं असम में 2.1 और 1.8 का है।

NFHS SEX SURVEY: बता दें कि 3 महीने पहले मई में NFHS ने जनसंख्या का डेटा जारी किया था। इसके मुताबिक देश में जनसंख्या दर नियंत्रित पाई गई थी। अब एक महिला पर औसत 2 बच्चे हैं, जबकि पिछले सर्वे (साल 2015-16) में हर महिला पर औसत 2.2 बच्चे थे। सर्वे में ये भी बताया गया कि 96% परिवार पीने के पानी के बेहतर स्रोत का उपयोग करते हैं। 69% परिवारों के पास बेहतर स्वच्छता सुविधा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off