Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

बिहार पहुंचे केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 15 परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

0 146

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

पटना: केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज पटना पहुंचे हैं। नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिलकर आज  पटना पहुंचे हैं। गांधी सेतु की दूसरी लेन के साथ ही आज 10 हजार 651 करोड़ की सड़क और पुल परियोजनाओं का शिलान्यास और गांधी सेतु की पूर्वी लेन का उद्घाटन करेंगे। साल 1981 में बना इस पुल का ढांचा कुछ सालों में बिल्कुल जर्जर हो गया था। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयास ने फिर से इस पुल को मानों नयी जान दी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

इसके साथ ही 15 राष्ट्रीय परियोजनाओं का आज लोकार्पण और शिलान्यास किया जायेगा। 13585 करोड़ की लागत से 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में 9,607 करोड़ रुपए की लागत से कुल 308 किलोमीटर लंबाई की 11 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा। इसके साथ ही 2,761 करोड़ रुपए की लागत में कुल 100 किलोमीटर लंबाई की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण किया जायेगा। इस सड़क की लंबाई लगभग 124 किलोमीटर है जिसमें कुल 5,788 करोड़ खर्च होंगे। साथ ही बेगूसराय शहर में चार लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर है, जिसकी लंबाई 4 किलोमाटर है और यह 256 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी शामिल होंगी। इसके अलावा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस,नित्यानंद राय,गिरराज सिंह,अश्विनी चौबे भी शामिल होने वाले हैं। कार्यक्रम का आयोजन हाजीपुर में होगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off