Sen your news articles to publish at [email protected]
Nitin Nabin Resignation: विधायक पद छोड़ेंगे बीजेपी अध्यक्ष, क्या बांकीपुर में होगा अब नया शक्ति परीक्षण?
Nitin Nabin Resignation: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को बिहार विधानसभा से अपने इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं। वे 16 मार्च को राज्यसभा में निर्वाचित हुए थे, और नियमों के तहत, उन्हें 14 दिन के भीतर विधानसभा की सदस्यता छोड़कर राज्यसभा की सदस्यता बनाए रखनी होगी।
महत्वपूर्ण यह है कि इस्तीफा देने के लिए विधायक का विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष शारीरिक रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है। नितिन नवीन के रविवार को पटना से वापस लौटने की योजना है।
व्रोविजन ऑफ सायमल्टेनियस मेंबरशिप रुल्स 1950
इस परिवर्तन के पीछे मुख्य कारण यह है कि संगठनात्मक दायित्वों के बढ़ते दबाव के चलते उनके लिए एक साथ दिल्ली और पटना में समांतर भूमिकाएं निभाना संभव नहीं हो पा रहा है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 101(2) के अंतर्गत व्रोविजन ऑफ सायमल्टेनियस मेंबरशिप रुल्स 1950 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के अनुसार, कोई व्यक्ति एक साथ संसद और राज्य विधानमंडल का सदस्य नहीं बन सकता।
यदि कोई विधायक या विधान पार्षद लोकसभा या राज्यसभा में से किसी एक सदन में निर्वाचित हो जाता है, तो उसे 14 दिनों के भीतर इनमें से किसी एक सदस्यता से इस्तीफा देना होगा। यदि वह ऐसा नहीं करता है, तो राज्यसभा की सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाएगी। इसके अलावा, राज्यसभा के लिए निर्वाचित सदस्यों को 10 मार्च को उनकी सदस्यता की शपथ दिलाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया
