Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Nitish Controversial Statement: आरजेडी नेता रेखा पर नीतीश ने कसा तंज़, बोले- कुछ जानती नहीं हो, चुप रहो; राबड़ी देवी पर ललन सिंह के बिगड़े बोल

0 62

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Nitish Controversial Statement: बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान देकर फिर सनसनी फैलाई है।

नीतीश कुमार की राह पर जदयू के एक दूसरे नेता भी इसी राह पर हैं। इसी कड़ी में जदयू नेता ललन सिंह ने राजद नेता राबड़ी देवी को लेकर गलतबयानी की है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

जदयू प्रमुख सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। नीतीश कुमार बिहार विधानसभा में बोल रहे थे, जहां उन्होंने यह आरोप लगाया कि आरजेडी ने 2005 के बाद महिलाओं को आगे नहीं बढ़ाया।

इस बीच आरजेडी विधायक रेखा देवी ने अपनी प्रतिक्रिया देनी चाही। इसी दौरान नीतीश कुमार ने उनसे कहा कि अरे महिला हो, कुछ जानती नहीं हो। हम कह रहे हैं चुपचाप सुनों। वहीं, रेखा देवी ने इसे गलत बयान बताया है।

इसके साथ ही जदयू नेता ललन सिंह ने राबड़ी देवी पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बजट जैसी चीज राबड़ी देवी की समझ से बाहर है। उन्हें साइन करना आता नहीं, बजट पर क्या बोलेंगी। बता दें कि ललन सिंह मुंगेर के सांसद और केंद्रीय मंत्री हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off