Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला ममता के पश्चिम बंगाल से दबोचा गया

0 43

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Nitish Kumar: बिहार के सीएम नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से दबोच लिया है।

मुख्यमंत्री नीतीश के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को बिहार पुलिस ने अंततः खोज निकाला। पुलिस ने आरोपी को कोलकाता से दबोच लिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार किया है।

उसने मुख्यमंत्री नीतीश के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। अब पुलिस ने उस धमकी देने वाले आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार की है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

आरोपी बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला मोहम्मद जाहिद है, जो विगत कई सालों से कोलकाता में पण की दुकान चालाता है।

पुलिस का कहना है कि पटना पुलिस की विशेष टीम मोहम्मद जाहिद को कोलकाता से गिरफ्तार करके उसे पटना के लिए निकल गई। पुलिस के द्वारा दर्ज किये प्राथमिकी में आरोपी मोहम्मद जाहिद पर अलकायदा के नाम से मेल भेजकर मुख्यमंत्री सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी मोहम्मद जाहिद अलकायदा ग्रुप के नाम से ईमेल किया था। मेल मिलने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में हड़कंप मच गया था।

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपी मोहम्मद जाहिद ने किसी को परेशान करने के लिए ऐसा काम किया था। यह बात जांच करने के दौरान पता चला कि आरोपी ने अपने किसी जाने वाले को फंसाने के लिए ऐसा काम किया था। फिलहाल पुलिस आरोपी को बिहार ला रही है इसके बाद पूछताछ कर यह स्पष्ट हो पायेगा कि आरोपी मोहम्मद जाहिद किसको फंसाने की कोशिश कर रहा था।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off