Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Nitish on Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर CM नीतीश कुमार का बड़ा बयान

0 162

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Nitish on Bageshwar Dham: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि संविधान सबकी सहमति से बना। हमको आश्चर्य होता है जो ऐसा बोलते हैं। क्या ज़रूरत है ऐसा बोलने की?

 

बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर CM नीतीश कुमार का बड़ा बयान आया है। कहा- नीतीश ने कहाकि हमको आश्चर्य होता है, जो ऐसा बोलते हैं। क्या ज़रूरत है ऐसा बोलने की?

 

Nitish on Bageshwar Dham: बिहार की राजधानी पटना के नौबतपुर में बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) की 5 दिवसीय कथा चल रही है। 13 मई से कथा की शुरुआत हुई थी। 17 तारीख को समापन है।

 

बता दें कि बिहार आने से पहले ही धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई थी। कहीं समर्थन तो कहीं विरोध हो रहा था। अब बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने भी मंगलवार (16 मई) को बड़ा बयान दिया।  

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Nitish on Bageshwar Dham:नीतीश कुमार ने कहा कि हमको आश्चर्य होता है जो ऐसा बोलते हैं। क्या जरूरत है ऐसा बोलने की? यहां हिंदू-मुस्लिम सब हैं। सबको अपने ढंग से पूजा का अधिकार है। सब धर्म मानने का अधिकार है। आजादी की लड़ाई कौन लड़े थे? संविधान सबकी सहमति से बना। हमको आश्चर्य होता है जो ऐसा बोलते हैं। क्या ज़रूरत है ऐसा बोलने की?

 

सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहा कि इस देश में 7 धर्म हैं। पारसी तो बहुत कम हैं। नीतीश ने कहा कि जो अपनी मर्जी से बोल रहा हैं, उसकी कोई वैल्यू नहीं है। मीडिया लिख देगा कि ऐसे बयान संविधान का उल्लंघन है, तो अच्छा होगा। 

 

उन्होंने कहाकि जो लोग बोल रहे हैं, उनका जन्म आजादी की लड़ाई के वक्त थोड़ी हुआ था। संविधान में हर तबके के उत्थान की बात है। संविधान में परिवर्तन करेगा तो लोकसभा और राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत चाहिए। मेरे खिलाफ जो बोलता है उससे उसे फायदा होता है।

 

Nitish on Bageshwar Dham: बता दें कि आयोजन समिति की ओर से कार्यक्रम में आने के लिए नीतीश कुमार को भी न्योता दिया गया था। हालांकि वे नहीं गए। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी बुलाया गया था। तेजस्वी यादव ने बयान दिया था कि हम लोगों को तो निमंत्रण आते रहता है, लेकिन वो बिहार की जनता की सेवा और काम करने में अपना समय लगा रहे हैं। यह भी कहा था कि जहां हमारा समय उपयोगी होगा, हम वहां समय देंगे। 

 

Nitish on Bageshwar Dham: गौर करें तो पटना के नौबतपुर में बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) की 5 दिवसीय कथा चल रही है। 13 मई से शुरू हुई कथा का आज  17 मई को समापन है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off