Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Noida Twin Tower Demolished: पलक झपकते ही नोएडा के ट्विन टावर धुएं के गुबार में तब्दील

0 393

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Noida Twin Tower Demolished

Noida Twin Tower Demolished: नोएडा में सुपरटेक के गगनचुंबी ट्विन टावर पलक झपकते ही मलबे के गुबार में तब्दील हो गई। 29 और 32 मंजिला ये गगनचुंबी इमारतें बस चंद सेकेंड्स में ही मिट्टी में मिल गईं। बस एक बटन दबाते ही चंद सेकंड के अंदर पूरी बिल्डिंग धराशायी हो गई।

Noida Twin Tower Demolished

Noida Twin Tower Demolished: बता दें कि 9000 से ज्यादा छेद कर 3700 किलोग्राम बारूद भर इस टावर को ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद तीन किलोमीटर इलाके में धूल फैलती दिखी। प्रदूषण पर काबू पाने के लिए एंटी फगिंग गन और 75 वाटर टैंक से धुएं को कम किया जा रहा है।

Noida Twin Tower Demolished: बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के ट्विन टावर रविवार को जमींदोज हो गया। 32 मंजिला एपेक्स (100 मीटर) व 29 मंजिला सियान (97 मीटर) टावर में 3500 किलोग्राम विस्फोटक लगाकर तारों से जोड़ दिया गया था। 12 सेकंड में ये ट्विन टावर मलबे के ढेर में तब्दील हो गया।

Noida Twin Tower Demolished

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Noida Twin Tower Demolished: गौर करें तो ब्लास्ट साइट के आसपास के 500 मीटर एरिया को निषेध क्षेत्र घोषित किया गया। यहां केवल 6 लोग ब्लास्ट साइट से 100 मीटर की दूरी पर थे। इनमें तीन दक्षिण अफ्रीकी ब्रिंकमैन, मार्टिंस, केविन स्मिथ और साइट इंचार्ज मयूर मेहता, इंडियन ब्लास्टर चेतन दत्ता और एक पुलिस अधिकारी थे।

इससे पहले एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज के 1396 फ्लैटों में रह रहे 7000 लोगों में से 90 प्रतिशत ने शनिवार शाम घर खाली कर चले गए। बाकी लोग रविवार सुबह सोसाइटी खाली कर कहीं चले गए। अब ये लोग क्लीयरेंस मिलने पर अपने घरों को लौटेंगे।

Noida Twin Tower Demolished-old

Noida Twin Tower Demolished: टीम के एक सदस्य ने बताया कि इस बटन को मैनुअली चार्ज किया गया था। चार्ज होने पर मशीन का लाल बटन जल उठा। बटन का लाल होने का मतलब ये था कि सब कुछ तैयार है। फिर हरे रंग का बटन दबाते ही चंद सेकंड में जुड़वां इमारतें मलबे के ढेर में तब्दील हो गईं। ये जान लें कि दोनों टावरों को तारों से जोड़ने के बाद मुख्य तार को 100 मीटर दूर ले जाया गया और उसके बाद ही तारों को फाइनल ट्रिगर बटन से जोड़कर उड़ाया गया।

गौर करें तो सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के ट्विन टावर जमींदोज किए गए। इस ट्विन टॉवर को ध्वस्त करने की जिम्मेदारी मुंबई की कंपनी एविन डिफिस इंजीनियरिंग और दक्षिण अफ्रीकी सहयोगी जेट डिमोलिशन ने ली थी।

Noida Twin Tower Demolished: 32 मंजिला एपेक्स (100 मीटर) व 29 मंजिला सियान (97 मीटर) टावर में 3500 किलोग्राम विस्फोटक लगाकर तारों से जोड़ दिया गया था। मुख्य तार को फाइनल बटन से जोड़ने के बाद ब्लास्टर टीम ने ध्वस्तीकरण को अंजाम देगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off