Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Odisha Cylone Alret:ओडिशा में चक्रवात की दहशत, कई राज्यों में हाईअलर्ट घोषित

ओडिशा के तट से आज टकरायेगा चक्रवाती तूफान

0 583

Odisha Cylone Alret:ओडिशा में एक बार फिर से साइकोलन चक्रवात तूफान आने की आशंका जताई जा रही है। दक्षिण अंडमान सागर और उसके आस-पास के क्षेत्रों के आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित हुआ है। इसके लो प्रेशर एरिया में तब्दील होने की संभावना है। तूफान के आसार को देखते हुए ओडिशा सरकार ने राज्य के 18 जिलों में येलो अलर्ट घोषित कर दिया है।

मौसम विभाग की ओर से चेतावनी दी गई है कि आने वाले कुछ घंटो में 40-50 किमी.प्रति घंटा के हिसाब से तेज हवाएं चलेंगी। सरकार ने खतरे को देखते हुए 17 एनडीआरएफ, 20 ओडीआरएएफ और अग्निशमन सेवा विभाग की 175 टीमें जरूरत पड़ने पर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। ओडिशा के साथ-साथ बंगाल, असम उत्तर-पूर्व में हाईअलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि पुरी, ढेंकनाल और नॉर्थ कोस्टल ओडिशा के कई जिलों में शुक्रवार से लेकर शनिवार तक तेज हवाएं चल सकती है। पुरी, ढेंकनाल और नॉर्थ कोस्टल ओडिशा के कई जिलों में शुक्रवार से लेकर शनिवार तक तेज हवाएं चल सकती है। अंडमान सागर में निम्न दबाव की वजह से शुक्रवार को ही साइक्लोन की रफ्तार की जानकारी मिल सकेगी।

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा है कि 8 मई तक साइक्लोन बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करेगा। इसके बाद तूफान की रफ्तार 75 किमी/ घंटे हो सकती है। हम अभी इस पर नजर बनाकर रखे हुए हैं। 5 मई से लेकर 8 मई तक मछुवारों को अंडमान सागर एंव पूर्व-केंद्रीय बंगाल की खाड़ी के आप-पास के क्षेत्रों में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। इस चक्रवाती तूफान का असर पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, झारखंड, उत्तर-पूर्व के राज्यों में देखने को मिल सकता है।

तूफान की स्थिति से निपटने के लिए लेकर पीएम मोदी ने भी बैठक की थी। इस बैठक में आपदा विभाग और मौसम विभाग के अधिकारी शामिल थे।

Leave a comment