Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Patna bird flu Alert: कंकड़बाग से हाईकोर्ट तक खतरा, जू-पार्क 7 दिन बंद

patna bird flu alart kankarbagh highcourt zoo park closed 20260228 105854 0000
0 123

पटना (Patna) के कुछ क्षेत्रों में कौओं और मुर्गियों की अचानक हुई मौतों ने स्थानीय लोगों में चिंता पैदा कर दी है। पीसी कॉलोनी, कंकड़बाग के जू-सेक्टर पार्क और पटना हाईकोर्ट परिसर में कई मृत पक्षियों के मिलने के बाद उनके सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए थे। अब जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू (Bird flu), जिसे H5N1 के नाम से जाना जाता है, की पुष्टि हो चुकी है।

एक किलोमीटर का क्षेत्र को संक्रमित क्षेत्र घोषित

जांच रिपोर्ट सामने आते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। जहां पर पक्षियों की मौत हुई, उसके चारों ओर एक किलोमीटर का क्षेत्र को संक्रमित क्षेत्र घोषित किया गया है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए, तब तक लगभग 4575 मुर्गियों को नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही 9662 अंडे और लगभग 530 किलो दाना भी नष्ट किए गए हैं।

पूरे क्षेत्र में दवा का छिड़काव किया गया है और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर, जू-सेक्टर पार्क और संजय गांधी जैविक उद्यान, जिसे पटना जू के नाम से भी जाना जाता है, को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है।

सतर्कता बरतना आवश्यक

अधिकारियों ने लोगों से किसी तरह की घबराहट न करने की अपील की है। उनका कहना है कि ऐसी स्थितियों में सतर्कता बरतना आवश्यक है। यदि कहीं पर मृत पक्षी दिखाई दें, तो उन्हें छूने से बचें और तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचित करें। साथ ही, चिकन और अंडों का सेवन करने से पहले उन्हें अच्छे से पका लेना चाहिए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल सही जानकारी पर भरोसा करें। बीमारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए समय पर कदम उठाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया

Leave a comment