Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Patna Nagar Nigam कर्मचारियों ने उठाई EPF और वेतन की समस्या, अधिकारियों ने दिया जवाब

patna municipal corporation employees rai sed the issue of epf and salary
0 287

Patna Nagar Nigam कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के प्रतिनिधियो की माहवारी बैठक पाटलीपुत्र अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी पुण्या तरु के साथ हुई। बैठक में समन्वय समिति के प्रतिनिधियो ने दो माह से ई पी एफ में पैसा जमा नहीं होने का मामला उठाया।

इस पर कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया की सी ए टीम के जाने से और कोषाध्यक्ष के मोबाइल में खराबी आने से स्मार्कल इंस्टाल नही हो पाया जिससे ये समस्या उत्पन्न हो गया है, लेकिन दो से तीन दिन में इस समस्या का निदान कर लिया जाएगा। उन्होंने कोषाध्यक्ष को निर्देश  दिया की कल सुबह स्मार्कल इंस्टाल करवा लें।

ऑपरेटर से और दो दिन मे समस्या का निदान करवायें। समन्वय समिति के प्रतिनिधियों ने नूतन राजधानी अंचल से पाटलिपुत्र अंचल के अलग होने के बाद 2016 और 2017 का ईपीएफ (EPF) जमा नहीं होने का मुद्दा उठाया, इस पर कार्यपालक पदाधिकारी ने स्थापना पदाधिकारी को निर्देश दिया कि एक पत्र बनाकर  नूतन राजधानी अंचल को भेजने और वहां से जानकारी प्राप्त कर इसका निदान किया जाये।

कर्मचारियों ने उठाई EPF और वेतन की समस्या

Patna Nagar Nigam कर्मचारियों ने उठाई EPF और वेतन की समस्या
Patna Nagar Nigam कर्मचारियों ने उठाई EPF और वेतन की समस्या

तीन वर्ष अधिक वाले कर्मियो के सामुहिक तबादला हेतू सूची निगम मुख्यालय को भेज देने की जानकारी भी कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। वहीं मौर्यन कार्ट्स के चालकों का वेतन 10 तारीख तक नहीं मिलने के सवाल पर कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा की अंचल में एजेन्सी का वेतन 10 तक नहीं आ रहा है। यहाँ से वेतन आते के साथ भेज दिया जाता है।

कोषाध्यक्ष ने बताया की एजेन्सी ने कल तक वेतन भेज देने की बात कही है। बैठक में पटना नगर निगंम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति की ओर से संयोजक मँगल पासवान, प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार,समन्वय समिति के सदस्य राकेश कुमार, नितेश पान्डेय,जीतन,भीम राम, और नगर निगंम की ओर से कार्यपालक पदाधिकारी श्री मति पुण्या तरु,स्थापना सहायक जुगन, कोषाध्यक्ष अभिनब कुमार उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें – Patna Nagar Nigam: मोबलाईजर को हटाये जाने के विरोध में प्रदर्शन

Leave a comment