Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Patna Nagar Nigam: मोबलाईजर को हटाये जाने के विरोध में प्रदर्शन

patna nagar nigam mobilizer demonstration 20250603 002116 0000
0 64

Patna Nagar Nigam चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ एटक के बैनर तले मोबलाईजर्स ने पटना नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। विदित हो कि नगर निगम प्रशासन द्वारा मोबलाईजर्स को जून से हटाने का आदेश हो गया है। इसके विरोध में मोबलाईजर्स ने आज पटना नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ज्ञात हो की पटना नगर निगम ने मोबलाईजर्स को स्वच्छता सर्वेक्षण के लिये बहाल किया गया था। मोबलाईजर्स घर घर जाकर महिलाओ को सुखा और गीला कचरा अलग अलग करने को प्रेरित की तब पटना नगर निगम स्वक्षता रैंकिंग मे टॉप पर पहुँच गया। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए पटना नगर निगंम चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने कहा कि जब नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण में ईनाम का हकदार हो गया तो मोबलाईजर्स को दूध की मक्खी की तरह निगम से नीकाल दिया जो बिल्कुल ही अनुचित करवाई है। प्रदर्शन के दौरान ही संघ के महासचिव मंगल पासवान के नेतृत्व मे मोबलाईजर्स का एक प्रतिनिधिमंडल महापौरऔर उप महापौर को ज्ञापन सौपा। कल स्थाई समिति की होने वाले बैठक का मोबलाईजर्स घेराव करेंगे।आज के प्रदर्शन को संघ के संरक्षक देवरत्न प्रसाद सिटी अंचल सचिव शम्भु शरण प्रसाद सीपीआई नेता केसरी कुमार, मोबलाईजर्स प्रीती , पिंकी, कंचन देवी, मौनी प्रिया ने भी सम्बोधित किया।

इसे भी पढ़ें – चिराग पासवान लड़ेंगे चुनाव? पार्टी का स्टैंड साफ!

Leave a comment