Sen your news articles to publish at [email protected]
Patna Nagar Nigam Movement: भ्रष्टाचार पदाधिकारियों पर कार्रवाई
Patna Nagar Nigam Movement: वेतन नहीं मिला तो होगा आन्दोलन
पटना नगर निगंम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के प्रतिनिधियो के साथ नगर आयुक्त की वार्ता हुई। वार्ता में समन्वय समिति के प्रतिनिधियो ने कहा की आउटसोर्से कर्मियो को न्यूनतम वेतन नहीं मिला तो आन्दोलन होगा। दैनिक कर्मियो के स्थायी करण का सलेख स्थायी समिती को भेजे जाने पर सहमती बनी। भ्रष्टाचार मे संलग्न पदाधिकारियो पर 26 मई तक दण्डात्मक कारवाई कर देने की बात नगर आयुक्त ने कही।
अनुकम्पा अभियर्थियो की सूची जिलाधिकारी अनुकम्पा समिती को भेज दिया गया है। मोबलाईजर को मई माह के बाद से हटाये जाने का सवाल समन्वय समिति के प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार ने उठाया और अपील किया की उन्हे निगम में ही अन्य काम में लगाया जाये।
नगर आयुक्त ने इस पर सहमती जताते हुए इसे स्थायी समिति में भेजने हेतू सन्लेख बनाने का निर्देश स्थापना सहायक को दिया। तीन वर्ष से एक ही जगह पर जमे कर्मियो को जुन माह में सामूहिक तबादला पर भी सहमती बनी।

मोनेट्रिंग करने की जवाबदेही
ई एस आई और ई पी एफ में हो रही गड़बडी को मोनेट्रिंग करने की जवाबदेही ऊप नगर आयुक्त ज्योत प्रकाश को दिया गया।कंकड़बाग में चालक के साथ मारपीट करने वाले मनचलो पर करवाई हेतू थाना से सम्पर्क करने की जवावदेही अपर नगर आयुक्त राजन सिन्हा को दिया गया।
चालक से चालक के ही कांम लिये जाने के सवाल पर नगर आयुक्त ने सम्बन्धित्प्दधिकरी को चालक की सूची उप्लब्ध कराने को कहा बैठक मे कुछ स्थानिय मुद्दों पर भी सकारत्मक बातचीत हुई।
बैठक मे समन्वय समिति की ओर से अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह कार्यकारी अध्यक्ष रामयत्न प्रसाद संयोजक मंगल पासवान, प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार कोषाध्यक्ष नीरज वर्मा, धरमवीर, संचालन समिति सदस्य राकेश कुमार, नितेश पान्डेय, हरेन्द्र बहादूर, मुकेश ठाकुर, सूरज राम, सन्नी, केशो कुमार, गुड्डू यादव एवं नगर निगम की ओर से नगर आयुक्त अनिमेष पराशर,ऊप नगर आयुक्त ज्योत प्रकाश, अपर नगर आयुक्त राजन सिन्हा, स्थापना सहायक शैलेंद्र और कल्पान्त उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें – प्रशांत किशोर का स्वास्थ्य मंत्री पर हमला, कहा- रिकमेंडेशन वाले लीडर