Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Patna Traffic Jam Maut: पटना में ट्रैफिक जाम में फंसी रही एंबुलेंस, ऑक्सीजन ख़त्म, दम तोड़ गया मरीज़

0 142

Patna Traffic Jam Maut: बिहार की राजधानी पटना में ट्रैफिक जाम त्रासदी देखने को मिली। यहां एंबुलेंस के जाम में फंसे रहने से ऑक्सीजन ख़त्म हो गई और मरीज़ की मौत हो गई।

Patna Traffic Jam Maut: पटना के राजेंद्र सेतु पर भीषण ट्रैफिक जाम में फंसी एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो जाने के कारण एक मरीज़ की मौत हो गई। लखीसराय के लाखोचक से इलाज के लिए बेगूसराय ले जाए जा रहे मरीज़ गेंहारी यादव की एंबुलेंस जाम में फंसने के कारण सही समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी। एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से मरीज़ ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

इस दर्दनाक घटना के बीच राजेंद्र सेतु पर भारी अफरा-तफरी का माहौल था। इस दौरान दो महिलाएं भी गलती से गंगा नदी में गिर गईं। स्थानीय लोगों और नाविकों की तत्परता से एक महिला को बचा लिया गया, लेकिन दूसरी महिला का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

छठ पूजा समाप्त होने के बाद शनिवार को राजेंद्र सेतु पर करीब 15 घंटे तक भीषण जाम लगा रहा, जो सुबह से देर रात तक जारी रहा। भारी भीड़ और वाहनों की लंबी कतारों के कारण लोगों को पुल पार करने में 5 से 8 घंटे तक का समय लग रहा था। पैदल चलने वाले रास्ते भी जाम हो गए थे। इसी बीच सिमरिया में गंगा स्नान और मुंडन के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पुल पर जुटे थे, जिससे भीड़ और बढ़ गई।

छठ पूजा के बाद छुट्टियां समाप्त होने पर राजेंद्र सेतु पर वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ गया था, क्योंकि लोग अपने कार्य स्थलों की ओर लौट रहे थे। राजेंद्र सेतु और उसके एप्रोच रोड दोनों ही लेन पर जाम लग गया, जिसके दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इतनी भीड़ के बावजूद यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसके कारण जाम की स्थिति और भी गंभीर हो गई।

मरीज़ के परिजनों ने एंबुलेंस को जाम से निकालने और अस्पताल पहुंचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। जाम में फंसी एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो जाने के कारण बीच रास्ते में ही मरीज़ ने दम तोड़ दिया।

Leave a comment