Sen your news articles to publish at [email protected]
Patna University Election: प्रचार में अब सिर्फ 4 समर्थक होंगे साथ, आईडी कार्ड जरूरीSlug:
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (Patna University Student Election) को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने के लिए शुक्रवार को पीयू में विभिन्न समितियों की एक बैठक हुई। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि केवल प्रत्याशी और उनके चार समर्थक ही चुनाव प्रचार कर सकेंगे।
प्रचार में शामिल सभी व्यक्तियों को संस्थागत केंद्रीय चुनाव कार्यालय से जारी पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा। महिला प्रतिनिधियों के साथ अन्य कॉलेजों में प्रचार के लिए कुल पांच लोगों की ही अनुमति होगी।
मतदान के लिए पोलिंग बूथों की संख्या बढ़ाई जाएगी
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. शंकर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान के लिए पोलिंग बूथों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पिछले चुनाव में जहां 40 बूथ थे, चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए, पोस्टर और होर्डिंग पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके साथ ही, महिला महाविद्यालयों और अन्य संस्थानों में किसी भी प्रकार का जमावड़ा या भीड़ उत्पन्न करने वाली स्थिति में तुरंत चुनाव अधिकारी को सूचित करने का निर्देश दिया गया है।
यदि किसी प्रत्याशी के खिलाफ ऐसी रिपोर्ट मिलती है जो समस्या उत्पन्न कर सकती है, तो उनकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संचालित करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, और उन्हें कैंपस के भीतर भी तैनात किया जाएगा।
बैठक के दौरान, चुनाव संचालन समिति के सदस्यों ने चुनाव से संबंधित विभिन्न पहलुओं और तकनीकी विषयों पर चर्चा की और आवश्यक जानकारी साझा की। पटना विश्वविद्यालय की कुलपति तथा पीयू छात्र संघ की मुख्य संरक्षक प्रो. नमिता सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि छात्र संघ चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से आयोजित करना हमारी प्राथमिकता है। पीयू में छात्रसंघ चुनाव आदर्श चुनाव के रूप में स्थापित किए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया
