Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Pipa Pul Bridge: पटना, समस्तीपुर सहित कई जिलों में बनाए जाएंगे पीपा पुल

0 235

Pipa Pul Bridge: बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पथ निर्माण विभाग ने पटना, समस्तीपुर, वैशाली, भोजपुर, बक्सर और मधेपुरा जिलों में नए पीपा पुलों के निर्माण का निर्णय लिया है।

बिहार में 6 नए पीपा पुलों का निर्माण किया जाएगा, जो पटना के अलावा समस्तीपुर, वैशाली, मधेपुरा, बक्सर और भोजपुर जिलों में बनेंगे। डिप्टी सीएम और पथ निर्माण मंत्री विजय सिन्हा ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में यातायात को सुगम बनाने के लिए इन पीपा पुलों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इन पुलों के निर्माण के बाद पांच वर्षों तक इनकी स्थापना, रखरखाव, और इनका पुनः उद्घाटन तथा फिर से लगाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीपा पुल एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे जलस्तर बढ़ने पर इन पुलों को खोला जाता है और जलस्तर कम होने पर इन्हें पुनः स्थापित किया जाता है। डिप्टी सीएम सिन्हा ने बताया कि बरसात के तुरंत बाद आम जनता को इन पीपा पुलों के जरिए यातायात की सुविधा मिल सकेगी।

पुल निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिया गया है कि इन पुलों का निर्माण गुणवत्ता के साथ तेज गति से सुनिश्चित किया जाए और निर्माण अवधि में सतत निगरानी रखी जाए। विजय सिन्हा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2005 से लगातार पथ और पुल निर्माण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। अब बिहार के किसी भी जिले से पटना तक पहुँचने में महज 5 घंटे का समय लगता है।

Leave a comment