Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

PM Modi का Israel Visit: राहुल का हमला, BJP बोली- हम थाईलैंड टूरिस्ट नहीं!

pm modi israel visit rahul attack bjp thailand reply 20260226 112741 0000
0 119

PM Modi Israel Visit: बीते बुधवार को राहुल गांधी ने तंज कसा। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) को एक दिन पहले भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम वयापार समझौता को खत्म करने की चुनौती दी थी, पर प्रधानमंत्री चुपचाप इजरायल निकल गए।

वहीं बीजेपी ने राहुल के टिप्पणी पर जवाब देते हुए कहा कि पीएम मोदी आपकी तरह सीक्रेट हॉलिडे (छुट्टी) मनाने थाईलैंड और कोलंबिया नही जाते और भारत की खराब छवि पेश नहीं करते।

राहुल गांधी ने अपने एक्स पर लिखते हुए कहा कि आपको (पीएम मोदी) अमेरिका से व्यापार एग्रीमेंट खत्म करने की समय सीमा 24 घण्टे से ज्यादा निकल चुके लेकिन आप खामोशी से इजरायल चले गए। आगे राहुल गांधी ने कहा कि आप एकबार तो एप्सटीन के बोलने पर इजरायल में नाच और गाना कर चुके हैं। अब इजरायल में जा कर किसके कहने पर देश के हितों विपरीत सौदा करके आने वाले हैं।

पीएम मोदी को अमेरिका से बिजनेश समझौता खत्म करने की चुनौती

एमपी की राजधानी भोपाल में बीते मंगलवार को राहुल गांधी ने कहा था कि अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जो फैसला दिया, मैं पीएम मोदी को अमेरिका से बिजनेश समझौता खत्म करने की चुनौती दे रहा हूं। अगर उनमें (पीएम मोदी) में साहस है…लेकिन वह ऐसा नही करेंगे। वहीं बीजेपी ने जवाब देते हुए कहा कि इजरायल में पीएम मोदी संसद को संबोधित कर रहे हैं और भारत के लिए सुदर्शन चक्र जैसी टेक्नॉलोजी हासिल कर रहे हैं।

एक्स पर भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने लिखते हुए कहा कि राहुल गांधी सीक्रेट तरीके से छुट्टियां मनाने कोलंबिया और थाईलैंड जाते हैं और देश की खराब छवी पेश करते हैं।

आगे गौरव भाटिया लिखते हैं कि पीएम मोदी विश्व के मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाते हैं। जबकि राहुल और उनका खानदान देश को बदनाम करने की साजिश रचता है। भाटिया ने राहुल गांधी को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ कुछ साल पहले किए गए मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग का सबके बीच विवरण पेश करें।

इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया

Leave a comment