Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Presidental Election: आज भारत को मिल जाएगा नया राष्ट्रपति, मुर्मू या यशवंत सिन्हा कौन होंगे देश के अगले महामहिम राष्ट्रपति

0 151

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Presidental Election:देश के 15वें राष्ट्रपति चुनाव का आज परिणाम घोषित होने वाला है। वोटिंग की मतगणना आज सुबह 11 बजे से शुरु हो गई है।  एक ओर एनडीए (NDA) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) की जीत को लेकर आश्वस्त बीजेपी (BJP) ने जीत की तैयारियां भी शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा  (Yashwant Sinha) को भी जीत की उम्मीदें तो हैं।  मुर्मू के समर्थन में 44 पार्टियां रहीं जबकि सिन्हा को केवल 34 पार्टियों का ही समर्थन मिला। लेकिन कई नेताओं ने क्रॉस वोटिंग भी की जिससे ये चुनाव और अधिक दिलचस्प हो गया है।वैसे आज ये स्पष्ट हो जाएगा कि देश का अगला राष्ट्रपति कौन बनेगा?

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

सद भवन परिसर और राज्य विधानसभाओं में 18 जुलाई को वोट डाले गये थे।  निर्वाचन आयोग के मुताबिक चुनाव में देशभर में कुल 4,796 निर्वाचको में से 99 प्रतिशत से अधिक ने मतदान किया। निर्वाचन आयोग की ओर से ये बताया गया कि 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधायकों ने शत-प्रतिशत मतदान किया। सुबह 11 बजे से मतगणना शुरु हो चुकी है जो शाम 4 बजे तक पूरी हो जाएगी।

पीएम नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर सकते हैं। वोटिंग के नतीजे आने के बाद पीएम उन्हें शुभकामना देने जा सकते हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि  राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू की लगभग निश्चित जीत का जश्न मनाने के लिए पंत मार्ग पर स्थित दिल्ली बीजेपी कार्यालय से लेकर राजपथ तक रोड शो किया जायेगा। द्रौपदी मुर्मू के गृहक्षेत्र ओडिशा के रायरंगनगर में भी जश्न मनाने की तैयारी की जा रही है। यहां के लोगों ने 20 हजार मिठाइयों को बनवाया है। इसके अलावा आदिवासी डांस और विजय जुलूस निकालने की तैयारी की जा रही है।

 

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off