Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

PROTEST AGAINST NUPUR SHARMA: पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा के बयान पर कई शहरों में हिंसा, आगजनी

यपी के प्रयागराज में प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव, पीएसी की गाड़ी फूँकी, रांची में आगजनी

0 315

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

PROTEST AGAINST NUPUR SHARMA: पैगंबर मोहम्मद साहब पर निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान कई शहरों में हिंसा, आगजनी और प्रदर्शन हुए हैं। यूपी के प्रयागराज में पथराव हुआ। पीएसी की गाड़ी फूँकी गई। झारखंड के रांची में आगजनी और प्रदर्शन हुआ है।

PROTEST AGAINST NUPUR SHARMA: पैगंबर मोहम्मद साहब पर निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान कई शहरों में हिंसा, आगजनी और प्रदर्शन हुए हैं। यूपी के प्रयागराज में पथराव हुआ। पीएसी की गाड़ी फूँकी गई। झारखंड के रांची में आगजनी और प्रदर्शन हुआ है। जुमे की नमाज के बाद हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

protest over
PROTEST IN PRAYAGRAJ. Image credit: ani

प्रयागराज में जुमे की नमाज अता करने के बाद कई इलाके में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अराजक तत्वों ने पीएसी की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान उपद्रवियों ने हमले में डीआईजी भी घायल हुए।

मुरादाबाद में नूपुर शर्मा के बयान पर जगह-जगह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों को शांत करने में पुलिस के पसीने छूट गए।

सहारनपुर में पैगंबर के खिलाफ नूपुर शर्मा के बयान पर जगह-जगह नारेबाजी और प्रदर्शन की खबर है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

फिरोजाबाद में नमाज के बाद विरोध कर रहे लोगों ने जमकर नारेबाजी की और नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की माँग की।

लखनऊ में जुमे की नमाज पर पहले से ही ये अंदेशा था कि विरोध प्रदर्शन होगा। इसको लेकर जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनीत किया गया था।

झारखंड के रांची में जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने कई जगह तोड़फोड़ की और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

protest over nupur sharma
PROTEST IN SOLAPUR, MAHARASHTRA. Image Credit: ANI

महाराष्ट्र के शोलापुर में भारी जुलूस की शक्ल में प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन करके नूपुर शर्मा की तत्काल गिरफ्तारी की माँग की।

बता दें कि एक टीबी डिबेट में बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर आक्रोश जताया गया। उसी को लेकर बीते सप्ताह कानपुर में जोरदार हिंसा हुई थी। इसी कड़ी में आज देश के कई शहरों में जुमे की नमाज पर नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन और हिंसा हुई है।

गौर करें तो नूपुर शर्मा के की टिप्पणी के बाद इस्लामिक देशों ने भारत सरकार से विरोध जताया था। उसी के बाद बीजेपी ने अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया और दिल्ली मीडिया सेल के नवीन कुमार जिंदल को बीजेपी से निष्कासित कर दिया। इसके बावजूद गुस्से में लोग जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off