Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार बनने जा रहे हैं दूल्हा 

0 132

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Bhagwant Mann:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। 7 जुलाई यानि की कल चंडीगढ़ के एक गुरुद्वारे में बिल्कुल सादे तरीके से वो डॉ गुरप्रीत कौर से भगवंत मान शादी रचाने जा रहे हैं। इस शादी में परिवार के लोग और कुछ खास दोस्त ही शामिल रहेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी इस शादी में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि  भगवंत मान की शादी की तैयारियों की पूरी जिम्मेदारी राघव चड्ढा के पास है, जो पंजाब के आम आदमी पार्टी के प्रभारी भी हैं।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

भगवंत मान (Bhagwant Mann) की पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर थीं। 6 साल पहले दोनों का तलाक हो गया था। इंदरप्रीत कौर अपने दोनों बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं। जब भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने पंजाब के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली थी तब उनसे मिलने के लिए दोनों बच्चे आए थे। भगवंत मान की होने वाली दूसरी पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर भी मूल रुप से पंजाब की रहने वाली हैं।

भगवंत और गुरप्रीत पहले से ही एक दूसरे को जानते हैं। उनकी मां और बहन ने ही भगवंत मान के लिए पत्नी के रुप में गुरप्रीत को चुना है। मां की खुशी के लिए भगवंत दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। उनकी मां की इच्छा थी कि उनके सामने एक बार फिर से भगवंत मान का घर बस जाए।

 

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off