Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Queen Elizabeth II Funeral:महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन जायेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

0 168

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Queen Elizabeth II Funeral: 9 सितंबर को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ (Queen Elizabeth II Funeral) का निधन हो गया। वो 96 साल की थीं। क्वीन एलिजाबेथ (Queen Elizabeth) ने 70 सालों तक ब्रिटेन पर शासन किया। क्वीन एलिजाबेथ (Queen Elizabeth) का अंतिम संस्कार वेस्टमिंस्टर एब्बे में 19 सितंबर को होगा। उनके अंतिम संस्कार में दुनिया भर के नेता उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए शामिल होंगे। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू क्वीन एलिजाबेथ (Queen Elizabeth) के अंतिम संस्कार में शामिल होकर भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17-19सितंबर तक लंदन दौरे पर रहेगीं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर 12 सितंबर को  ब्रिटिश उच्चायोग गए और भारत की ओर से संवेदना जताई थी। क्वीन एलिजाबेथ (Queen Elizabeth)  के निधन पर भारत ने रविवार को एक दिन का राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया था। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था कि क्वीन एलिजाबेथ (Queen Elizabeth) के 70 साल के शासनकाल में, भारत और ब्रिटेन के संबंध काफी विकसित और प्रगाढ़ हुए हैं। राष्ट्रमंडल के प्रमुख के रूप में उन्होंने दुनिया भर के लाखों लोगों के कल्याण के लिए अहम भूमिका निभाई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

क्वीन एलिजाबेथ (Queen Elizabeth)  का पार्थिव शरीर मंगलवार की शाम को स्कॉटलैंड से लंदन लाया गयाथा। उनके ताबूत को अंतिम रात बकिंघम पैलेस में रखा जायेगा। क्वीन एलिजाबेथ (Queen Elizabeth) के ताबूत को बुधवार से चार दिन के लिए वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा जाएगा और सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आपको बता दें कि 27 साल की उम्र में एलिज़ाबेथ की वेस्टमिंस्टर एबे में 2 जून 1953 को ताजपोशी हुई थी। इस कार्यक्रम को दुनियाभर में दो करोड़ से अधिक लोगों ने टीवी पर लाइव देखा था। बहुत से लोग पहली बार लाइव टीवी देख रहे थे।महारानी एलिजाबेथ ने स्वीकार किया था, “किसी भी संस्था को… ये उम्मीद नहीं रखनी चाहिए कि वो उन लोगों की समीक्षा से परे है जो उसे अपना समर्थन और वफ़ादारी देते हैं, उन लोगों का उल्लेख नहीं कर रही हूं जो ऐसा नहीं करते हैं।”

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off