Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

RAFA WINS 22ND GS: रफाल नडाल ने 22वाँ ग्रैंड स्लैम जीता, 14वीं बार जीता फ्रेंच ओपन

स्पैनिश खिलाड़ी रफाल नडाल ने फाइनल मुकाबले में कैस्पर रड को 6-3, 6-3, 6-0 से रौंदा

0 292

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

RAFA WINS 22ND GS: रफाल नडाल ने 22वाँ ग्रैंड स्लैम जीतकर इतिहास रच दिया। नडाल ने 14वीं बार फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट जीता है। इस मुकाबले में स्पैनिश खिलाड़ी नडाल ने नार्वे के प्लेयर कैस्पर रड को 6-3, 6-3 और 6-0 से रौंद दिया।

RAFA WINS 22ND GS: रफाल नडाल ने 22वाँ ग्रैंड स्लैम जीतकर इतिहास रच दिया। नडाल ने 14वीं बार फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट जीता है। फाइनल मुकाबले में स्पैनिश खिलाड़ी नडाल ने नार्वे के प्लेयर कैस्पर रड को 6-3, 6-3 और 6-0 से रौंद दिया। इस प्रकार रफाल नडाल नोवाक जोकोविक और रोजर फेडरर से दो ग्रैंड स्लैम आगे निकल गए।

RAFAEL WINS 22ND GS
IMAGE CREDIT:STF/AFP/GETT

फाइनल मुकाबले के खेल पर नजर डालते हैं। इस मुकाबले में मात्र एक एस लगा। और ये एस स्पैनिश महान खिलाड़ी रफाल नडाल ने लगाया। इस मैच में तीन डबल फॉल्ट हुए और तीनों ही नडाल ने किए।

नडाल की पहली सर्विस 64 फीसदी ठीक रही, वहीं जीत प्रतिशत 84 का रहा। कैस्पर रड की 68 फीसदी सर्विस ठीक रही, वहीं फर्स्ट सर्विस की जीत का प्रतिशत 50 रहा।

रफाल की सेकैंड सर्विस का परसेंटेज 53 रहा, जबकि कैस्पर रड का ये प्रतिशत 35 फीसदी रहा।

नडाल को 16 ब्रेक प्वॉइंट मिले, जिनमें से 8 को वो जीत में कन्वर्ट कर सके। वहीं कैस्पर रड को तीन ब्रेक प्लॉइंट मिले, जिनमें से रड 2 को जीत में बदल पाए।

रफाल नडाल ने फाइनल मुकाबला सीधे सेटों में जीता। फाइनल यानि की तीसरा सेट नडाल ने बैगल यानि कि 6-0 से जीता।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

पूरे मुकाबले में रफाल ने 18 गेम जीते और 86 प्वॉइंट जीते, वहीं पर कैस्पर रड 6 गेम और 55 प्वॉइंट ही जीत सके।

फ्रेंच ओपन जीतने के लिए रफाल नडाल ने पहले राउंड में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जे थामसन को सीधे सेटों में हराया।

दूसरे राउंड में सी माउटेट और तीसरे राउंड में वी वान डि जॉन्सचुप को रौंदा।

चौथे राउंड में नडाल को काफी पसीना बहाना पड़ा। नडाल ने रोमांच मुकाबले में कैनडा के खिलाड़ी एफ अगर अलासिमे को पाँच में हराया।

क्वॉर्टर फाइनल में नडाल ने नंबर 1 खिलाड़ी नोवाक जोकोविक को कड़े संघर्ष में हार का स्वाद चखाया।

सेमीफाइनल मुकाबले में नडाल ने जर्मन खिलाड़ी अलेक्जैंडर ज्वरेव को हराया। टखने की चोट की वजह से ज्वेरेव को मैच छोड़ना पड़ा और नडाल ने फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल मुकाबला में नडाल ने नार्वे के खिलाड़ी कैस्पर रड को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 और 6-0 से जीतकर 14वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीत लिया। इसी के साथ नडाल ने 22वाँ ग्रैंड स्लैम जीतकर रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविक से दो ग्रैंड स्लैम आगे निकल गए।

बता दें कि रफाल ने पहली बार 2005 में 19 साल की उम्र में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था और यंगस्ट चैंपियन बने थे। अब साल 2022 में 14वीं  बार फ्रेंच ओपन जीतकर टूर्नामेंट जीतने वाले सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी बने हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off