Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

RAHUL ATTACKS PM MODI: राहुल गांधी का पीएम MODI पर प्रहार, कहा-विपक्ष का आवाज़ उठाना मुश्किल

0 309

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

RAHUL ATTACKS PM MODI: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के हल्लाबोल रैली में राहुल गांधी ने कहा कि आजकल विपक्ष का आवाज उठाना भी मुश्किल हो गया है। संसद में मोदी सरकार हमें  बोलने नहीं देती है। राहुल गांधी ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है और इसी वजह से देश में नफरत भी बढ़ रही है। यह देश को कमजोर कर रही है। राहुल ने आरोप लगाया कि देश में केवल दो उद्योगपतियो को फायदा मिल रहा है और बीजेपी उन्हीं के लिए काम कर रही है।

RAHUL ATTACKS PM MODI: महंगाई के खिलाफ हल्लाबोल रैली में राहुल गांधी ने सीधा पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहाकि जो उनके खिलाफ बोलता है उसे 55 घंटे ईडी ऑफिस में बैठना पड़ता है।

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस के महंगाई के खिलाफ ‘हल्लाबोल रैली’ में नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जबर्दस्त हमला बोला। इस रैली में राहुल गांधी को बड़े चेहरे के तौर पर पेश किया गया है।

RAHUL ATTACKS PM MODI: बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर बहस के बीच 17 अक्टूबर को चुनाव होना है। इससे पहले ही जयराम रमेश समेत कई नेता कह चुके हैं कि वे राहुल गांधी को अध्यक्ष रूप में देखना चाहते हैं। अब इस हल्लाबोल रैली से भी यही नजर आ रहा है कि कांग्रेस राहुल गांधी के लिए पिच तैयार कर रही है। संभव है कि 2024 आम चुनाव के लिए यह बड़ी तैयारी हो और यहीं से आगे के मुद्दे तय हो जाएं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

राहुल गांधी ने रैली में सीधा प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेते हुए कहा कि वह देश में घृणा फैला रहा है। इससे हमारे देश के दुश्मनों को  फायदा होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस मिलकर देश में डर और घृणा का माहौल बना रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि जो भी मोदी के खिलाफ बोलता है उसे 55 घंटे के लिए ईडी ऑफिस में बैठना पड़ता है। लेकिन मैं प्रधानमंत्री जी को बताना  चाहता हूं कि मुझे ईडी से डर नहीं लगता।

गौर करें तो रैली में पीएम मोदी पर सीधा अटैक यही दिखाता है कि राहुल गांधी को कांग्रेस अपने चेहरे के रूप में आगे कर सकती है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में भी मुख्य चेहरे के रूप में आगे आ रहे हैं। राहुल गांधी ने इसका जिक्र करते हुए कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बहुत अहम है, क्योंकि हम सीधा लोगों से मिलते हैं और उन्हें सच बताते हैं।

RAHUL ATTACKS PM MODI: राहुल गांधी ने कहा कि आजकल विपक्ष का आवाज उठाना भी मुश्किल हो गया है। संसद में मोदी सरकार हमें  बोलने नहीं देती है। राहुल गांधी ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है और इसी वजह से नफरत भी बढ़ रही है। यह देश को कमजोर कर रही है। राहुल ने आरोप लगाया कि देश में केवल दो उद्योगपतियो को फायदा मिल रहा है और भाजपा उन्हीं के लिए काम कर रही है।

राहुल गांधी ने कृषि कानूनों के लिए कहा कि ये तीनों कानून उद्योगपतियों के लिए लाए गए थे। किसानों की ताकत ने इन कानूनों को वापस लेने पर मजबूर कर दिया। हिंदुस्तान में आम नागरिक मुश्किल में हैं, देश का नुकसान हो रहा है। 70 साल में कांग्रेस ने ऐसी महंगाई कभी नहीं दिखाई। सिर्फ कांग्रेस ही देश को बचा सकती है।

राहुल गांधी ने रैली से पहले ट्वीट करके मोदी सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था, राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त है और प्रजा महंगाई से त्रस्त है। लोगों को जरूरत का सामान खरीदने से पहले 10 बार सोचना पड़ता है। इन दिक्कतों के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं। हम महंगाई के खिलाफ आवाज उठाएंगे, राजा को सुनना ही पड़ेगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off