Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Rahul Gandhi Amethi: UP कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही अजय राय का दावा, अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

कहा- प्रियंका चाहें तो वाराणसी से लड़ें

0 78

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Rahul Gandhi Amethi: यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया है कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी से वाराणसी से चुनाव लड़ने की गुजारिश की है। राय ने गुरुवार को ही पार्टी अध्यक्ष का पद संभाला है। 

 

राय ने कहा- मैं राहुल गांधी का सिपाही हूं। अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस डंके की चोट पर जीतेगी। राहुल गांधी का संदेश घर-घर पहुंचाया जाएगा।

 

अजय राय ने कहा, ”अमेठी से आए सैकड़ों लोग राहुल गांधी की लोकप्रियता के गवाह हैं। अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए कहा कि वह 13 रुपए में चीनी दिला रही थीं। अब 13 रुपए वाली चीनी कहां है?”

 

अजय राय ने कहा, ”प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर ज़मीनी कार्यकर्ताओं को महत्व देना, संगठन को क्रियाशील बनाना, दलितों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग के लोगों को कांग्रेस से जोड़ना मेरा मुख्य लक्ष्य होगा। मेरा पहला लक्ष्य संगठन और लोकसभा चुनाव में पार्टी की शानदार वापसी को सुनिश्चित करना है।”

 

अजय राय ने कहा, ”मैं राहुल गांधी का सिपाही हूं। शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। कांग्रेस मेरे लिए सिर्फ पार्टी ही नहीं बल्कि मां के समान है। मैं पूरे प्रण और प्राण के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करूंगा।

 

उन्होंने कहा- अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस डंके की चोट पर जीतेगी। राहुल गांधी का संदेश घर-घर पहुंचाया जाएगा। प्रियंका गांधी के भी वाराणसी चुनाव लड़ने की चर्चा पर कहा कि अगर वह आती हैं तो एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी जान लगा देगा।”

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

राहुल गांधी अमेठी से तीन बार सांसद रह चुके हैं। कांग्रेस सांसद राहुल पहली बार 2004 में सांसद बने। इसके बाद 2009 और फिर 2014 में चुनाव जीते। 2009 में राहुल गांधी 3 लाख 50 हजार से भी ज्यादा वोटों से जीते थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने राहुल को खुली चुनौती दी, लेकिन राहुल गांधी चुनाव जीत गए।

 

2014 में राहुल को 4 लाख 8 हजार 651 वोट मिले। जबकि स्मृति ईरानी को 3 लाख 748 वोट मिले। उन्होंने स्मृति को 1 लाख 7 हजार वोटों के अंतर से हराया था, लेकिन 2019 में राहुल चुनाव हार गए। स्मृति ईरानी की चुनौती के बाद वे अपना गढ़ नहीं बचा पाए।

 

राहुल गांधी अमेठी से लगातार तीन बार सांसद रह चुके हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। राहुल गांधी को इस हार की पहले से शायद आशंका थी, इसलिए उन्होंने केरल की वायनाड सीट से भी नामांकन दाखिल किया था। वहां से राहुल बड़े मतों से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे।

 

अब तक 16 लोकसभा चुनावों का हिसाब लगाया जाए तो वाराणसी सीट से सात बार कांग्रेस और छह बार भाजपा जीती है। पहले आम चुनाव में वाराणसी से कांग्रेस के रघुनाथ शर्मा सांसद बने थे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी भी वाराणसी से सांसद बने थे।

 

अजय राय गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं। 2012 में उनकी कांग्रेस में तब एंट्री हुई थी, जब दिग्विजय सिंह यूपी के प्रभारी और कांग्रेस महासचिव थे। 2015 में वाराणसी में अन्याय प्रतिकार यात्रा के दौरान हुए बवाल के बाद अजय राय को गिरफ्तार किया गया था। संतों के एक प्रतिकार आंदोलन में उन्हें गिरफ्तार कर फतेहगढ़ जेल में डालकर रासुका लगा दी गई थी। तब राय को 7 महीने से अधिक समय तक जेल में रहना पड़ा था। अभी भी यह मामला अदालत में विचाराधीन है।

 

अजय राय दो बार पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ चुके हैं। इसके अलावा माफिया मुख्तार अंसारी को सजा दिलाने में उनका बड़ा हाथ रहा है। अवधेश राय हत्याकांड में वह पैरोकार थे। इसी हत्याकांड में मुख्तार को पहली बार उम्रकैद की सजा हुई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off