Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Rahul On China: राहुल फिर पलटे चीन पर, बोले- भारत को उससे सतर्क रहने की ज़रूरत

0 310

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Rahul On China: कैंब्रिज में चीन को अमन पसंद और नेचर से जुड़ा देश बताने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी का रुख अब बदल गया। कैंब्रिज से करीब 100 किमी दूर लंदन में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के इंडिया इनसाइट्स प्रोग्राम में राहुल ने कहा- इंडिया को चीन से सतर्क रहने की ज़रूरत है। वह बॉर्डर पर बहुत ज्यादा एक्टिव और एग्रेसिव है।

Rahul On China: ब्रिटेन दौरे पर गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार की खुले मंच पर आलोचना की। लंदन में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने इंडिया इनसाइट्स के तहत राहुल गांधी ने चर्चा की। इस दौरान राहुल ने कहा- देश का अपमान मैं नहीं, बल्कि खुद PM नरेंद्र मोदी करते हैं।

राहुल ने कहा कि जो लोग पीएम मोदी या उनकी सरकार पर सवाल उठाते हैं, उस पर हमला किया जाता है। BBC के साथ भी यही हुआ। राहुल ने इनकम टैक्स रेड, लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी और इंडिया-चीन रिलेशनशिप पर भी बात की।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहाकि कांग्रेस पार्टी की चीन को लेकर पॉलिसी एकदम क्लियर हैं। हमें बिल्कुल मंजूर नहीं कि कोई भी हमारे देश की जमीन में इंटर करे और हमें बुलिंग करे। चीन हमारी जमीन पर घुसा और हमारे सैनिकों को मार दिया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी इसको मानने से इनकार करते हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Rahul on China: हमें चीन की तरफ से दी जाने वाली धमकी को समझना चाहिए और उसको लेकर प्रतिक्रिया भी देना चाहिए। मैंने इस मामले को लेकर फॉरेन मिनिस्टर एस.जयशंकर से बातचीत की, लेकिन चीन की धमकी को लेकर वह मेरे पॉइंट ऑफ व्यू को समझना नहीं चाहते हैं। चीन की तरफ से दी जा रही धमकी को सरकार नहीं समझ रही है।

राहुल ने क्या-क्या कहा…

congress mp rahul gandhi on china
मैं नहीं PM करते हैं देश का अपमान: मुझे याद है कि पिछली बार प्रधानमंत्री ने विदेश जाकर घोषणा की थी कि आजादी के 70 साल में कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा था कि हमने एक दशक खो दिया है। भारत में बेहिसाब भ्रष्टाचार है। यह सब उन्होंने विदेश में कहा था। मैंने कभी अपने देश का अपमान नहीं किया। मैं ऐसा कभी नहीं करुंगा। जब वे कहते हैं कि 70 साल में कुछ नहीं हुआ, तो क्या यह हर भारतीय का अपमान नहीं है?”
जो सरकार से सवाल करता है उस पर हमला होता है: यदि कोई PM नरेंद्र मोदी का सपोर्टर है, तो उसका भी आँख मूंदकर समर्थन किया जाता है। इसका उलटा जो लोग उन पर या उनकी सरकार पर सवाल उठाते हैं, उस पर हमला किया जाता है। कुछ ऐसा ही ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन BBC के साथ हुआ है। बीबीसी ने गुजरात दंगों पर डॉक्यूमेंट्री बनाई और मोदी ने सरकार ने विवाद पैदा कर दिया। इसे एक प्रोपेगैंडा बताया।

मेरा PM कैंडिडेट होना चर्चा का विषय नहीं: राहुल से जब यह पूछा गया कि वे अगले पीएम उम्मीदवार होंगे, इस पर राहुल गांधी ने कहा- मेरा PM कैंडिडेट होना चर्चा का विषय नहीं है। विपक्ष का सेंट्रल आइडिया बीजेपी और RSS को हराना है।

मैं मोदी की शैली से सहमत नहीं: ये आइडिया कि एक आदमी सभी समस्याओं को हल करता है, सतही है। लोगों से बात करने से समस्याएं हल हो जाती हैं। इसके लिए हितधारकों और सरकार के बीच बातचीत जरूरी है। मैं ऊपर से नीचे तक एक व्यक्ति वाली नरेंद्र मोदी-शैली से सहमत नहीं हूं जो चीजों को ठीक करने के लिए जादू की छड़ी लेकर इधर-उधर भागता है।
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में चीन की तारीफ की। उन्होंने कहाकि चीन का इंफ्रास्ट्रक्चर देखिए, वहां रेलवे हो, एयरपोर्ट हो, सब कुछ नेचर से जुड़े हैं। चीन प्रकृति से मज़बूती से जुड़ा हुआ है। वहीं, अगर हम अमेरिका की बात करें तो वह खुद को नेचर से भी बड़ा मानता है। यह बताने के लिए काफी है कि चीन को शांति पसंद है। वहां सरकार एक कॉर्पोरेशन की तरह काम करती है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off