Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

RAJBHAR VS AKHILESH YADAV: ओपी राजभर का फिर अखिलेश यादव पर निशाना

AC कमरों से राजनीति करने वालों का हश्र बीएसपी-कांग्रेस जैसा होगा

0 118

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

RAJBHAR VS AKHILESH YADAV: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ तनातनी के बीच सुभासपा चीफ ओपी राजभर ने फिर  अखिलेश पर हमला बोला है। राजभर ने कहाकि AC कमरों से राजनीति करने वालों की हालत भी बसपा-कांग्रेस जैसा होगा।

RAJBHAR VS AKHILESH YADAV: आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर में तकरार बढ़ गई है। ओम प्रकाश राजभर लगातार अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं। एक बार फिर शुक्रवार को राजभर ने बिना नाम लिए अखिलेश पर हमला बोला। राजभर ने कहाकि एसी कमरों से राजनीति करने वाली पार्टियों की हालत भी बसपा और कांग्रेस जैसा ही होगा।

राजभर ने मऊ में अपनी पार्टी के विधायकों और पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसी बैठक से पहले वह मीडिया से बात कर रहे थे। माना जा रहा है कि इस बैठक में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चर्चा के साथ ही सपा से रिश्तों पर भी बात होगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

गौर करें तो गुरुवार को लखनऊ में राष्ट्रपति के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के साथ सपा, आरएलडी और कांग्रेस की बैठक हुई थी। इसमें सुभासपा को नहीं बुलाने पर राजभर ने नाराजगी जताई थी। यहां तक कहा था कि लगता है अखिलेश को उनकी जरूरत नहीं है।

RAJBHAR VS AKHILESH YADAV: सुभासपा की इस बैठक को अहम माना जा रहा है। हालांकि राजभर ने साफ किया कि इस बैठक में केवल संगठन को लेकर चर्चा होने जा रही है।

राष्ट्रपति के विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के साथ बैठक में नहीं बुलाएं जाने के सवाल पर राजभर ने कहाकि यह बात अखिलेश से पूछनी चाहिए। उन्होंने कहाकि हम समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में हैं। बीजेपी से ताल्लुकात पर राजभर ने कहा कि हमारी ताल्लुकात तो सभी पार्टियों से है। मुख्यमंत्री से भी हमारा ताल्लुकात है।

सुभासपा अध्यक्ष राजभर ने कहाकि बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस AC में बैठकर पार्टी चला रहे थे। नतीजा आपके सामने है। दोनों के आज एक-एक विधायक हैं। जो भी पार्टी AC से राजनीति करेगी उसका हाल बसपा और कांग्रेस वाला ही होगा। आज की बैठक में किसी बड़े फैसले के सवाल पर राजभर ने कहा कि यहां ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा। यहां केवल संगठन पर चर्चा हो रही है।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off