Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

RAJYA SABHA CHUNAO 2022: राज्यसभा की 16 सीटों के लिए राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में मतदान जारी

राज्यसभा की 57 में से 41 सीटों पर निर्विरोध चुने गए, 16 सीटों के लिए राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में मतदान

0 305

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

RAJYA SABHA CHUNAO 2022: राज्यसभा की 16 सीटों पर मतदान चल रहा है। इस बार राज्यसभा की 57 में से 41 सीटों पर कैंडिडेट निर्विरोध चुने जा चुके हैं। वहीं बाकी बची 16 सीटों के लिए राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में मतदान जारी है।

RAJYA SABHA CHUNAO 2022: राज्यसभा की 16 सीटों पर मतदान चल रहा है। इस बार राज्यसभा की 57 में से 41 सीटों पर कैंडिडेट निर्विरोध चुने जा चुके हैं। वहीं बाकी बची 16 सीटों के लिए राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में मतदान जारी है। इस दौरान क्रॉस वोटिंग और वोट खारिज होने की खबरें आई हैं।

बता भारत निर्वाचन आयोग ने 15 राज्यों की 57 सीटों के लिए चुनाव का एलान किया था। इनमें से 11 राज्यों की 41 सीटों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तीन जून को हो चुका है। चार राज्यों की 16 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। नतीजे भी आज ही आएंगे।

चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। नतीजे देर शाम तक आने की उम्मीद है। जिन राज्यों में मतदान हो रहा है, उनमें महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा और कर्नाटक शामिल हैं। महाराष्ट्र की 6, राजस्थान और कर्नाटक की 4-4 और हरियाणा की 2 सीट के लिए वोटिंग हो रही है।

चुनाव आयोग ने 15 राज्यों की 57 सीटों के लिए चुनाव का एलान किया था। इनमें से 11 राज्यों की 41 सीटों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तीन जून को ही हो चुका है।

महाराष्ट्र में छह सीटों के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, राजस्थान में चार सीटों के लिए 5 उम्मीदवार तो कर्नाटक में चार सीटों के लिए 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। हरियाणा की दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं।

राजस्थान में चार राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। कांग्रेस ने तीन और बीजेपी ने एक उम्मीदवार उतारा है। घनश्याम तिवाड़ी भाजपा के कैंडीडेट हैं। प्रमोद तिवारी, मुकुल वासनिक और रणदीप सुरजेवाला को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।

इनके अलावा हरियाणा से निर्दलीय सांसद सुभाष चंद्रा इस बार भाजपा के समर्थन से राजस्थान में किस्मत आजमा रहे हैं। चंद्रा का कार्यकाल दो अगस्त को पूरा हो रहा है।

200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा में एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 41 वोट की जरूरत है। मौजूदा सदन में कांग्रेस के 108, भाजपा के 71 विधायक हैं। संख्या बल के लिहाज से कांग्रेस के दो और भाजपा का एक उम्मीदवार आसानी से जीत जाएगा। चौथी सीट के लिए दोनों पार्टियों को दूसरे दलों के विधायकों की जरूरत है।

 

हरियाणा में दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। दो सीटों के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा से कृष्णलाल पंवार, कांग्रेस से अजय माकन और बीजेपी के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर कार्तिकेय शर्मा मैदान में हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

कार्तिकेय के पिता विनोद शर्मा पहले कांग्रेस में थे। उनकी कांग्रेस के कई नेताओं से अच्छी दोस्ती है। ऐसे में कांग्रेस को अपने विधायकों के टूटने का डर सता रहा है, जो बाहरी उम्मीदवार उतारे जाने से नाराज बताए जा रहे हैं।

 

संख्या बल की बात करें तो 90 सदस्यों वाली विधानसभा में एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 31 वोट की जरूरत पड़ेगी। भाजपा के पास 40 एमएलए हैं। ऐसे में भाजपा अपने अधिकृत उम्मीदवार को आसानी से जिता लेगी। वहीं, कांग्रेस के पास 31 विधायक हैं। सभी विधायकों ने अजय माकन को वोट दिया तो माकन भी जीत जाएंगे। निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा को भाजपा के नौ, जजपा के 10, हलोप, इनेलो के एक-एक और सात निर्दलियों का वोट मिलता है तो ये आंकड़ा 28 तक पहुंचेगा। ऐसे में कांग्रेस के दो विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने से माकन का खेल बिगड़ सकता है।

हालांकि, निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू और इनेलो विधायक अभय चौटाला ने अभी तक किसी भी प्रत्याशी को समर्थन देने का एलान नहीं किया है। वहीं, कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी ने भी सभी के दिल की धड़कने बढ़ा रखी हैं।

महाराष्ट्र में छह राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। 288 सीटों वाली विधानसभा में एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 42 वोट की जरूरत होगी।

मौजूदा हरियाणा असेंबली में भाजपा के 106, शिवसेना के 56, एनसीपी के 53 और कांग्रेस के 44 विधायक हैं। ऐसे में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना एक-एक और भाजपा दो उम्मीदवारों को आसानी से जिता सकते हैं। पेंच शिवसेना के दूसरे और भाजपा के तीसरे उम्मीदवार की वजह से फंसा है।

तीसरे उम्मीदवार के लिए भाजपा के पास 22 वोट हैं। वहीं, शिवसेना के दूसरे उम्मीदवार के लिए 14 वोट हैं। भाजपा के पास छह निर्दलियों समेत 113 विधायकों का समर्थन है। इस तरह तीसरे उम्मीदवार के लिए उसके पास कुल वोटों की संख्या 29 हो जाती है।

वहीं, सत्ताधारी महा विकास अघाड़ी 169 विधायकों के समर्थन का दावा करती है। इसमें शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के मिलाकर 153 विधायक हैं। 8 निर्दलीय और 8 अन्य छोटी पार्टियों के विधायक शामिल हैं। निर्दलीय और छोटी पार्टियों को छोड़कर शिवसेना उम्मीदवार के लिए 27 अतिरिक्त वोट रहेंगे।

राज्यसभा चुनाव में सबसे रोचक मुकाबला कर्नाटक में ही है। यहां राज्यसभा की 4 सीटों के लिए चुनाव चल रहा है। इन चार सीटों के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा ने तीन, कांग्रेस ने दो और जेडीएस ने एक उम्मीदवार उतारा है।

225 सदस्यीय कर्नाटक असेंबली में एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 46 वोट की जरूरत होगी। मौजूदा सदन में स्पीकर समेत बीजेपी के 120, कांग्रेस के 69, जेडीएस के 32 विधायक हैं। अन्य छोटे दलों के चार विधायक हैं।

 

संख्या बल के मुताबिक भाजपा के दो और कांग्रेस के एक उम्मीदवार को आसानी से जीत मिल सकती है। चौथी सीट के लिए तीन पार्टियों में मुकाबला होगा। अपने तीसरे उम्मीदवार के लिए भाजपा के पास 28 अतिरिक्त वोट हैं।

वहीं, दूसरे उम्मीदवार के लिए कांग्रेस के पास 23 अतिरिक्त वोट होंगे। जबकि जेडीएस उम्मीदवार को 32 वोट मिल सकते हैं। इस बीच कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग की खबर है, वहीं राजस्थान में बीजेपी विधायक का वोट खारिज हो गया है।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off