Sen your news articles to publish at [email protected]
Rajya sabha Election 2026: नामांकन में क्या-क्या जरूरी? जानें वर्ग अनुसार जमानत राशि का नियम
राज्यसभा चुनाव (Rajya sabha Election) में नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को एक ही दिन में कई आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं। यह प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित की जाती है। इसके लिए विभिन्न प्रकार के अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 10,000 रुपये की जमानत राशि जमा करना अनिवार्य है, जबकि अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह राशि 5,000 रुपये निर्धारित की गई है। सुरक्षा राशि को विधानसभा सचिवालय या भारतीय रिजर्व बैंक में जमा किया जा सकता है।
शैक्षणिक योग्यता का एक ब्योरा शपथ पत्र के रूप में प्रस्तुत करना आवश्यक
उम्मीदवार को अपनी आपराधिक पृष्ठभूमि (यदि कोई हो), संपत्तियों, देनदारियों और शैक्षणिक योग्यता का एक ब्योरा शपथ पत्र के रूप में प्रस्तुत करना आवश्यक है। यह जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराई जाती है।
यदि प्रत्याशी किसी राजनीतिक दल से संबंधित हैं, तो उन्हें उस पार्टी द्वारा जारी एक अधिकृत पत्र (फार्म-बी) प्रदान करना होगा। इसके अलावा, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। उन्हें भारत का नागरिक होना चाहिए और किसी लाभ के पद पर नही होना चाहिए।
नामांकन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी आयु और अन्य आवश्यक योग्यता से संबंधित दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होते हैं। आवेदन पत्र के साथ प्रस्तावकों के हस्ताक्षर भी देना आवश्यक होता है।
इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया
