Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

बिहार Rajya Sabha Election 2026: महागठबंधन की अग्निपरीक्षा आज, तेजस्वी ने चला AIMIM दांव

rajya-sabha-election-tejashwi-yadav
0 27

राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election) के सिलसिले में महागठबंधन के विधायकों की बैठक मंगलवार को होने वाली है। इस बैठक में राजद, कांग्रेस, आईआईपी और वाम दल के सभी विधायक भाग लेंगे।

इसके अलावा, एआईएमआईएम और बसपा के विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है। राजद की तरफ से यह बैठक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में उनके सरकारी आवास, एक पोलो रोड पर दो बजे आयोजित की गई है।

महागठबंधन के पास जीत के लिए आवश्यक 41 मत मौजूद

बैठक में महागठबंधन के विधायकों को राज्यसभा चुनाव में दल के प्रत्याशी एडी सिंह को वोट देने के तरीके के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि उनका मत बेकार न जाए।

राजद नेताओं का कहना है कि राज्यसभा चुनाव में एडी सिंह की जीत सुनिश्चित है। महागठबंधन के पास जीत के लिए आवश्यक 41 मत मौजूद हैं।

अब यह देखना होगा कि मंगलवार की बैठक में 41 विधायक उपस्थित हो कर इसकी पुष्टि करते हैं या नहीं। बताया गया है कि विपक्षी दल में राजद के 25 विधायक, कांग्रेस के 6, वामदल के 3, AIMIM के 5, इंडियन इंसक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) का एक एवं बसपा का एक विधायक है।

जनता को सच्चाई जानने का पूरा हक

राजद के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा है कि बिहार के लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ये जानना चाहते हैं कि 20 नवंबर 2025 को शपथ लेने के सिर्फ 100 दिन बाद ऐसी कौन सी परिस्थितियां बन गईं कि राज्यसभा जाने की संभावनाएं चर्चा में आने लगीं।

उन्होंने बताया कि यह मामला न केवल जदयू या एनडीए का आंतरिक मामला है, बल्कि यह सीधे तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री से संबंधित है। विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं से वादा किया गया था कि उन्हें पांच वर्षों तक मुख्यमंत्री के रूप में समर्थन दिया जाएगा, इसलिए जनता को सच्चाई जानने का पूरा हक है।

गगन ने यह भी उठाया कि मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार को उनकी इच्छाओं के विपरीत राजनीति में लाना भी एक महत्वपूर्ण प्रश्न है।

इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया

Leave a comment