Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

RANIL SRI LANKA PRESIDENT: रानिल विक्रमसिंघे ने जीता प्रेसीडेंट का चुनाव

RANIL SRI LANKA PRESIDENT: श्रीलंका को मिल गया नया राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे

0 234

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

RANIL SRI LANKA PRESIDENT: सियासी और आर्थिक संकट से घिरे श्रीलंका में राष्ट्रपति का चुनाव रानिल विक्रमसिंघे ने जीत लिया।
RANIL SRI LANKA PRESIDENT: आधिकारिक आंकड़े के अनुसार 6 बार के प्रधानमंत्री रह चुके रानिल विक्रमसिंघे ने 134 मतों से जीत हासिल की। चुनाव जीतने के बाद रानिल ने देश की जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश बहुत मुश्किल स्थिति में है। हमारे सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं। प्रेसीडेंट के चुनाव में रानिल के अलावा डलास अल्हाप्पेरुमा और वामपंथी जनता विमुक्ति पेरामुना (जेवीपी) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके भी चुनाव लड़ रहे थे।
RANIL SRI LANKA PRESIDENT: गौर करें तो राजपक्षे के बाद रानिल कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। चुनाव में 82 मतों के साथ दूसरे नंबर पर अल्हाप्पेरुमा रहे। जबकि, दिसानायके को केवल तीन वोट मिले। इससे पहले राष्ट्रपति पद की रेस में प्रमुख विपक्षी नेता सजित प्रेमदासा का नाम भी चर्चा में आ रहा था, लेकिन उन्होंने खुद ही उम्मीदवार के तौर पर चुनाव से दूर हो गए थे।
RANIL SRI LANKA PRESIDENT: विक्रमसिंघे का पहले ही देश की जनता विरोध कर रही थी। कई प्रदर्शनकारी उन्हें और गोटबाया राजपक्षा को बाहर करने की मांग कर रहे थे। अब कहा जा रहा है कि देश में यह जीत और ज्यादा विरोध प्रदर्शन शुरू कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्हाप्पेरुमा को प्रदर्शनकारी पसंद कर रहे थे, लेकिन उनके पास शासन के शीर्ष स्तर का खास अनुभव नहीं था।
बीते सप्ताह गोटबाया श्रीलंका छोड़कर मालदीव भाग गए थे। बाद में उनके सिंगापुर पहुंचने की खबर आई थी। हालांकि, उन्होंने बाद में इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने गोटबाया के बाद विक्रमसिंघे के आवास पर भी कब्जा कर लिया था।
बता दें कि मार्च से ही श्रीलंका में नागरिक खाद्य सामग्री के अलावा ईंधन, दवाओं जैसी जरूरी चीजों की कमी का सामना कर रहे हैं। इसके साथ ही वहाँ राजनीतिक अस्थिरता भी पैदा हो गई थी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off