Sen your news articles to publish at [email protected]
Revenue and Land Reforms Minister Vijay Kumar Sinha एक्शन में, डीसीएलआर तथा अन्य राजस्व कर्मचारियों की छुट्टियाँ रद्द
बिहार में जमीन से संबंधित लंबित मामलों को लेकर उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री (Revenue and Land Reforms Minister) विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) की सख्ती अब पटना में भी दिखाई देने लगी है। पटना जिला प्रशासन ने इन मामले के समाधान के लिए डीसीएलआर तथा अन्य राजस्व कर्मचारियों की छुट्टियाँ रद्द कर दी हैं। इसके अलावा, सारण जिले के प्रशासन ने भी इसी मुद्दे पर कार्रवाई की है।
लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की छूट नहीं
दरअसल, राजस्व और भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा भूमि से संबंधित मुद्दों को सुलझाने के लिए पूरी तरह सक्रिय हैं। जनसंवाद के माध्यम से, उन्होंने विभाग में भूमि से जुड़े लंबित मामलों और अधिकारियों की लापरवाही के बारे में स्पष्ट संदेश दिया है कि लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। इस संबंध में कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।
मंत्री की सख्त प्रतिक्रिया के बाद, पटना के जिलाधिकारी ने मंगलवार, 23 दिसंबर, 2025 को एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार, भूमि सुधार उप समाहर्ता, पटना, सभी अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी और राजस्व कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहना अनिवार्य है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि राजस्व से संबंधित कार्यों को समय पर पूरा करने के उद्देश्य से 23 से 31 दिसंबर तक सभी प्रकार की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है।
म्युटेशन मामलों का निपटारा अगले 10 दिनों में करना होगा
साथ ही, यदि कोई पदाधिकारी इस अवधि में अवकाश पर है और उसकी स्वीकृति दी गई है, तो इसे तुरंत अस्वीकृत कर दिया जाएगा। इसके अलावा, सारण जिले के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने परिमार्जन प्लस और दाखिल खारिज से जुड़े सभी लंबित मामलों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश सभी अंचलाधिकारियों को दिया है। 75 दिनों से अधिक समय से रुके हुए म्युटेशन मामलों का निपटारा अगले 10 दिनों में करना होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि सभी अंचलों में नियुक्त राजस्व कर्मचारी सुनिश्चित करें कि वे प्रतिदिन सरकारी भवन में उपस्थित होकर अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन करें।
इसे भी पढ़ें – Samrat Choudhary और AIMIM के बीच गुपचुप मुलाकात, ऑपरेशन लोटस में जुटी भाजपा?
