Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

RJD के दिग्गज नेताओं ने थामा Congress Party का हाथ

rjd's senior leaders have joined hands with the congress party 20251220 104629 0000
0 44

राजद (RJD) में सबकुछ ठीक नही चल रहा है। इस कंपकम्पाती ठंड के बावजूद खगड़िया जिले की राजनीतिक गतिविधियाँ शुक्रवार को काफी ऊंचाई पर रहीं। विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं ने पटना स्थित कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के प्रदेश कार्यालय, सदाकत आश्रम में कांग्रेस की सदस्यता ली।

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, राष्ट्रीय सचिव डॉ. चंदन यादव, और खगड़िया जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. अविनाश कुमार मौजूद थे।

राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष की विचारधारा को अपनाया

डॉ. अविनाश कुमार ने कहा कि शुक्रवार को पटना में एक नई राजनीतिक दास्तान शुरू हुई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी ने जननायक राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष की विचारधारा को अपनाया है।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि “आप सभी को राहुल गांधी जी की संविधान बचाने की मुहिम को जनता के बीच मजबूती से पहुंचाना चाहिए। वर्तमान में लोकतंत्र के सामने चुनौतियाँ खड़ी हैं। कांग्रेस पार्टी इस संघर्ष को सड़क से लेकर सदन तक लड़ने का संकल्प लेती है, और आपके सहयोग से हम लोकतंत्र को पुनः सशक्त बनाएंगे।”

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का निर्णय

डॉ. चंदन यादव ने यह जानकारी दी कि “खगड़िया जिले की चारों विधानसभा सीटों पर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही संगठन को और भी प्रभावी बनाने की कोशिश की जाएगी।”

इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार रंजन, युवा राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव संजय कुशवाहा, स्वराज इंडिया के खगड़िया जिलास्तरीय प्रवक्ता विप्लव रणधीर, स्वराज इंडिया के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, यूथ फोर स्वराज के खगड़िया जिला संयोजक अभिमन्यु शाह और स्वराज इंडिया के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल चंद्रा सहित अन्य नेताओं ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।

इसे भी पढ़ें – Samrat Choudhary और AIMIM के बीच गुपचुप मुलाकात, ऑपरेशन लोटस में जुटी भाजपा?

Leave a comment