Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Salman Khan: सलमान खान (Salman Khan) को मिला गन रखने का लाइसेंस, कार को भी किया बुलेटप्रूफ

0 184

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Salman Khan:बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान (Salman Khan) और उनके पिता सलीम खान को बीते दिनों ही जान से मारने की धमकी मिली थी। ये धमकी मिलने के बाद से ही मुंबई पुलिस के द्वारा उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। दबंग खान जहां बुलेटप्रूफ गाड़ी में चल रहे हैं तो वहीं अब मुंबई पुलिस ने उन्हें गन रखने का भी लाइसेंस इशू कर दिया है। यानी कि अब दबंग खान अपनी सुरक्षा के लिए अपने साथ हथियार रख सकते हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

बीते महीने 22 जुलाई को सलमान खान (Salman Khan) ने मुंबई पुलिस कमीश्नर से मुलाकात की थी। सलमान ने पुलिस कमीश्नर से ये मुलाकात गन रखने के लिए लाइसेंस के लिए कमीश्नर से अनुमति मांगने के लिए की थी। अब उन्हें गन रखने की अनुमित मिल चुकी है। इस आवेदन के बाद ऑफिशियल तौर पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और क्रिमिनल रिकॉर्ड की जांच हुई और मामले की गंभीरता को देखते हुए सलमान को गन लाइसेंस जारी कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर ये जानकारी भी सामने आ रही है कि सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी गाड़ी टोयोटा लैंड क्रूजर में कुछ आर्मर्स के साथ ही कार को बुलेटप्रूफ करवाया है।

गौरतलब है कि बीते  2 महीने पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को लॉरेंस गैंग के द्वारा दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। लॉरेंस गैंग के द्वारा ही सलमान खान (Salman Khan) और उनके पिता को जान से मारने की धमकी दी गई थी। सलमान खान (Salman Khan) और सलीम खान को मिले धमकी भरे खत में लिखा था कि, तुम्हारा भी वही हाल होगा, जैसा सिद्धू मूसेवाला का किया था।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off