Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Samastipur Bus Accident: नेपाल से काँवरियों को देवघर ले जा रही बस बिहार के समस्तीपुर में पलटी, 25 श्रद्धालु घायल

0 42

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Samastipur Bus Accident: बिहार के समस्तीपुर में बस पलटी नेपाल से यात्रियों को ले जा रही बस के एनएच पर पलटने से 25 यात्री घायल हो गए। बस में सवार 43 काँवरिए नेपाल से देवघर जा रहे थे।

यात्रियों का कहना है कि नेपाल से कांवरियों को लेकर बस देवघर जा रही थी इसी दौरान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एन एच 28 पर चौक से कुछ दूर आगे बढ़ते ही बस का एक्सल टूट गया। इस कारण बस सड़क किनारे पलट गई।

समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर नेपाल से कावड़ियों को लेकर देवघर जा रही बस पलट गई। इस घटना में बस पर सवार 25 से अधिक कांवरियां घायल हो गए।

सभी घायल कांवरिया को मुसरीघरारी के निजी व सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में 43 नेपाली कांवरियां सवार थे। घटना तड़के करीब 3:00 के आसपास की बताई गई है।

यात्रियों का कहना है कि नेपाल से कांवरियों को लेकर बस देवघर जा रही थी इसी दौरान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एन एच 28 पर चौक से कुछ दूर आगे बढ़ते ही बस का एक्सल टूट गया। इस कारण बस सड़क किनारे पलट गई। हालांकि बस की स्पीड ज्यादा नहीं थी जिस कारण किसी कांवरिया की जान बच गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

इस घटना में 25 से अधिक कांवरियां को चोटें आई हैं जिन्हें मुसरीघरारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ कांवरिया को सुबह सदर अस्पताल भेजा गया है जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया है और उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि तड़के करीब 3:00 बजे हुई इस घटना के बाद एनएच 28 पर अपरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया।

घटना की सूचना पर तुरंत मुसरीघरारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और बस में फंसे कांवरियों को बाहर निकाल कर जख्मी कांवरियों को उपचार के लिए एनएच किनारे स्थित एक निजी अस्पताल ले गए।

बताया गया कि कांवरियां जयनगर नेपाल से सटे इलाके से बस पर सवार होकर जलाभिषेक करने के लिए देवघर जा रहे थे। इसी दौरान एनएच 28 पर हादसा हुआ।

कांवरियों ने बताया कि वे लोग देवघर में जलाभिषेक करने के लिए जा रहे थे। शनिवार को दिन के 11:00 बजे नेपाल से चले थे। रात करीब 3:00 बजे सामने से आ रही एक वाहन ने बस में ठोकर मार दी जिससे बस का एक्सल टूट गया और बस सड़क किनारे पलट गई। बस की स्पीड ज्यादा नहीं थी जिस कारण जान माल का क्षति नहीं हुई।

घायल कांवरियों में बारा जिले नेपाल के रहने वाले रामकिशोर महतो, झुनिया देवी, रोशनी मुखिया, परम शीला देवी, श्रीपति मुखिया, पार्वती देवी, बिंदेश्वर मुखिया, लक्की मुखिया, अरुण मुखिया, परमिंदर मुखिया, जगत मुखिया, विनोद पंडित, मोती पंडित, विश्वनाथ मुखिया, राजेश साह, लक्ष्मी यादव आदि शामिल है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off