Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Randeep Hooda: पाकिस्तान की जेल में शहीद हुए सरबजीत सिंह की बहन दलवीर कौर का निधन, रणदीप हुड्डा (Randeep Hoonda) का ने किया अंतिम संस्कार 

0 173

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Randeep Hooda:साल 1991 से जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की जेल में बंद सरबजीत सिंह की बड़ी बहन दलबीर कौर का निधन हो गया। रविवार को दिल का दौरा पड़ने से दलबीर कौर की मौत हो गई। सरबजीत सिंह की रिहाई के लिए उनकी बहन दलबीर कौर ने बहुत लंबी लड़ाई लड़ी थी लेकिन इसके बावजूद सरबजीत सिंह को रिहाई नहीं मिली। साल 2013 में सरबतीज सिंह की पाकिस्तान की जेल में ही मौत हो गई थी। दलबीर कौर के निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) मुंबई से पंजाब के लिए रवाना हो गए।

रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने दलबीर कौर की अर्थी को कंधा दिया और साथ ही उनको मुखाग्नि भी दी। दरअसल, सरबजीत सिंह की बायोपिक में रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने सरबजीत सिंह का किरदार निभाया था। वहीं ऐश्वर्या रॉय ने सरबजीत सिंह की  बहन दलबीर कौर का किरदार निभाया था। इस फिल्म के बाद से ही दलबीर कौर ने रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) को अपना भाई मान लिया था। दलबीर ने रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) को कहा था कि जब उनकी मौत हो तो वहीं उनको कंधा दें। रणदीप अपने भाई होने का फर्ज निभाया ना सिर्फ उन्होंने अपनी बहन दलबीर की अर्थी को कंधा दिया बल्कि उनका अंतिम संस्कार भी अपने हाथों से किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

बता दें कि भारत के रहने वाले निवासी सरबजीत सिंह 30 अगस्त साल 1990 को गलती से पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गए थे।  जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें जासूस बताकर जेल में डाल दिया। साल  1991 में पाकिस्तान की अदालत ने सरबजीत को मौत की सजा सुनाई थी। सरबजीत पर लाहौर और फैसलाबाद में बम धमाकों की साजिश का आरोप लगाया गया था। लेकिन भारत का कहना था कि ये गलत पहचान का मामला है।

साल 2008 में सरबजीत की फांसी पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी गई थी। सरबजीत सिंह ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति के सामने 5 बार दया याचिका लगाईं, जो खारिज कर दी गईं। मई 2013 में लाहौर की कोट लखपत जेल में कैदियों ने 49 साल के सरबजीत सिंह पर हमला कर दिया था जिसमें उनकी मौत हो गई थी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off