Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Saudi Arab Ramzan: सऊदी अरब में नमाज के दौरान लाउडस्पीकर पर रोक

सरकार ने जारी की रमजान के लिए गाइडलाइन्स, कहा- दावतों के लिए चंदा नहीं मांगें

0 209

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Saudi Arab Ramzan: सऊदी अरब रमजान के दौरान लाउड स्पीकर के जरिए नमाज पढ़ने और मस्जिदों में इफ्तार की दावत करने पर रोक लगा दी है।
बता दें कि इबादत का पाक महीना रमजान 22 या 23 मार्च से शुरू होगा। मक्का की पवित्र मस्जिद में काबा के चारों ओर तवाफ अदा करने दुनियाभर से जायरीन हर साल जाते हैं।

इबादत का पाक महीना रमजान 22 या 23 मार्च से शुरू होगा। रमजान से पहले सऊदी अरब सरकार की इस्लामिक मिनिस्ट्री ने एक गाइडलाइन जारी की है। इसमें रमजान के दौरान लाउड स्पीकर के जरिए नमाज पढ़ने और मस्जिदों में इफ्तार की दावत करने पर रोक लगा दी।

Saudi Arab Ramzan: सऊदी अरब की इस्लामिक मिनिस्ट्री ने रमजान पर पाबंदियों से जुड़े 10 निर्देश जारी किए हैं। इसमें रमजान के दौरान दावतों के लिए चंदा मांगने पर भी रोक लगाई गई है।
नए निर्देशों के तहत ये पाबंदियां आयत की गई हैं।
नमाज़ के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

  1. रमजान के दौरान दावतें देने के लिए चंदा मांगने पर रोक लगाई गई।

  2. रमजान की दावतें मस्जिद के अंदर नहीं, बल्कि बाहरी इलाकों में ही दी जाएंगी। इन दावतों का सुपरविजन इमाम के हाथों में होगा।

  3. मस्जिदों में रमजान के पूरे महीने इमाम मौजूद रहेंगे। बहुत ज्यादा ज़रूरी होने पर ही वो छुट्टी ले सकते हैं।

  4. इमामों को नमाज समय पर खत्म करनी होगी, ताकि दूसरे नमाजियों को भी उचित समय मिले।

  5. बच्चों के मस्जिद में नमाज पढ़ने पर भी रोक लगाई गई।

  6. इतिकाफ यानी रमजान के महीने में खुद को दुनिया से अलग मस्जिद में रखने के लिए परमिशन लेनी होगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

सऊदी की रमजान पर जारी की गई नई गाइडलाइन्स पर दुनिया के कई इस्लामिक संगठनों ने नाराजगी जताई है। उनका मानना है कि रोजमर्रा की जिंदगी में इस्लाम के असर को कम करने के लिए ये किया गया है।

अलोचकों को यह भी मानना है कि ऐसा करके सऊदी के प्रिंस सलमान विदेशियों का ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे हैं। रमजान के दौरान वहां कई तरह के म्युजिकल और कल्चरल प्रोग्राम किए जाएंगे। सलमान नहीं चाहते इन पर रोक लगे या कोई असर पड़े।

Saudi Arab Ramzan: इस्लामिक मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल्ला अल-एनेजी ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा- मंत्रालय मस्जिदों में इफ्तार पार्टी पर रोक नहीं रहा है, बल्कि इसे व्यवस्थित कर रहा है। ताकि एक जिम्मेदार व्यक्ति इसका आयोजन करे। इससे मस्जिद की पवित्रता और स्वच्छता को बनाए रखने में सुविधा होगी।

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्राइम मिनिस्टर मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने अपने विजन-2030 के तहत बदलाव के लिए कई कदम उठाए हैं। उनकी कोशिश सऊदी की तेल पर निर्भरता को कम करने की है।

वह देश से ऑयल इकोनॉमी का टैग हटाने के लिए पर्यटकों को आकर्षित करने की तैयारी में है। इसके लिए वो दुनिया में महिलाओं के प्रति अपनी सख्त और कट्टर छवि से बाहर निकलना चाहता है। रमजान के लिए जारी गाइडलाइन को भी क्राउन प्रिंस के विजन-2030 से जोड़कर देखा जा रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off