Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Sharada Sinha Nahi Rahi: नहीं रहीं गायिका शारदा सिन्हा, छठ के पहले व्रत नहाय-खाय के दिन निधन

0 228

Sharada Sinha Nahi Rahi: लोक गायिका शारदा सिन्हा का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। छठ पूजा के पहले व्रत, नहाय-खाय के दिन उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां वे लंबे समय से बीमार थीं और उनका इलाज जारी था। उनके निधन की जानकारी बेटे अंशुमान सिन्हा ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से दी।

शारदा सिन्हा को उनके छठ और विवाह गीतों के लिए बिहार और देशभर में जाना जाता था। “बिहार कोकिला” और “भोजपुरी कोकिला” जैसे उपाधियों से सम्मानित शारदा सिन्हा को भिखारी ठाकुर सम्मान, बिहार रत्न, और मिथिला विभूति जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया था। उनके गीत “हो दीनानाथ” सहित कई रचनाएँ छठ पर्व का अभिन्न हिस्सा बन चुकी हैं। 2018 में उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया।

शारदा सिन्हा का जन्म 1 अक्टूबर 1952 को बिहार के सुपौल जिले में हुआ था, और उन्होंने भोजपुरी, मैथिली, और मगही में कई लोकप्रिय गीत गाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी और बेटे अंशुमान को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था।

Leave a comment