Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Shashi Tharoor Congress: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बीच सोनिया गांधी से मिले शशि थरूर

Shashi Tharoor Congress: शशि थरूर ने कांग्रेस में सुधार की शेयर की बात, सोनिया गांधी से की मुलाकात

0 301

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Shashi Tharoor Congress: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव सरगर्मी के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि थरूर कांग्रेस का अगला अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल हैं। थरूर ने टि्वटर पर कांग्रेस में सुधार की बात की।

Shashi Tharoor Congress: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोमवार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि शशि थरूर कांग्रेस का अगला अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल हैं। इससे पहले उन्होंने पार्टी में सुधार को लेकर जारी एक पिटीशन पर सहमति जताई। यह पिटीशन युवा कांग्रेस के सदस्यों ने चलाई है। इसमें उन्होंने पार्टी में सुधार के साथ-साथ ‘उदयपुर डिक्लेयरेशन’ को भी लागू करने की बात कही है।

Shashi Tharoor Congress: बता दें कि कांग्रेस नेतृत्व ने उदयपुर डिक्लेयरेशन मई 2022 में स्वीकार किया था। इसके तहत पार्टी में आंतरिक चुनावों में निष्पक्षता और एक परिवार से एक उम्मीदवार, एक व्यक्ति के पास एक पद और सभी पदों के लिए 5 साल की समय सीमा तय करने जैसी बातें हैं। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस पिटीशन को टि्वटर पर शेयर भी किया, जिस पर अब तक 650 से ज्यादा लोग दस्तखत कर चुके हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Shashi Tharoor Congress: थरूर ने लिखा कि मैं युवा कांग्रेस सदस्यों द्वारा चलाई जा रही इस पिटीशन का स्वागत करता हूं। इसमें पार्टी के अंदर रचनात्मक बदलाव की मांग की गई है। इस पर अभी तक 650 से ज्यादा लोग दस्तखत कर चुके हैं। मैं इसका प्रचार करके खुश हूं और चाहता हूं कि यह और आगे तक जाए।

Shashi Tharoor Congress: गौरतलब है कि अक्टूबर में कांग्रेस में आंतरिक चुनाव होने वाले हैं। इस बात की भी संभावना है कि इस बार गांधी परिवार से इतर कोई व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष हो सकता है। हालांकि कांग्रेस का एक धड़ा लगातार इस कोशिश में है कि राहुल गांधी इस पद को स्वीकार कर लें। इसको लेकर अभी तक कांग्रेस की तीन प्रदेश कमेटियां रिजॉल्यूशन भी पास कर चुकी हैं और उम्मीद है कि कुछ अन्य प्रदेश भी इसमें शामिल होंगे।

Shashi Tharoor Congress: बता दें कि शशि थरूर जी-23 के सदस्य हैं और उन्होंने पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की संभवनाओं से इंकार नहीं किया। हाल ही में थरूर ने कहा था कि मैंने केवल इस बात का स्वागत किया था कि चुनाव होने चाहिए। मेरा मानना है कि यह पार्टी के लिए बहुत अच्छा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off