Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Maharashtra Political: 40 विधायकों के साथ असम पहुंचे एकनाथ शिंदे

0 148

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Maharashtra Political:महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है। शिवसेना के बागी विधायक अब गुजरात से निकलकर असम पहुंच चुके हैं। अपनी पार्टी से बगावत करने वाले एकनाथ शिंदे शिवसेना के 33 विधायक और 7 निर्दलीय विधायकों समेत गुवाहाटी पहुंचे हैं।  बीजेपी विधायक उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट भी पहुंचे थे। गुवाहटी पहुंचने के बाद एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे पास 40 विधायक है। शिवसेना के कुल 40 विधायक यहां मौजूद हैं। हम बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व को आगे बढ़ाएंगे।

वहीं बीजेपी के विधायक सुशांत बोरगोहेन ने कहा, मैं उन्हें (गुजरात के सूरत से शिवसेना विधायक) लेने आया था। कितने विधायक आए हैं, यह मैंने नहीं गिना। मैं यहां निजी संबंधों के लिए आया हूं। उन्होंने किसी कार्यक्रम का खुलासा नहीं किया है। दरअसल, एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाए जाने की मांग को लेकर पार्टी के विधायकों समेत सूरत पहुंचे थे। शिवसेना के सबसे वफादार नेताओं में से एकनाथ शिंदे ने पार्टी में बगावत करते हुए दो दर्जन से ज्यादा विधायकों को अपने साथ ले लिया है।  राजनीतिक माहौल को गरमाता देख अब शिंदे वहां से असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंचे हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

दूसरी तरफ सीएम उद्धव ठाकरे ने आज दोपहर एक बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। महाराष्ट्र कैबिनेट की मीटिंग आज दोपहर में एक बजे करीब होगी। कोरोना के बाद से ही ज्यादातर ऑनलाइन बैठक लेने वाले मुख्यमंत्री इस बैठक में शारीरिक रूप से मौजूद रहेंगे।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off