Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

MAHARASHTRA MAHASANKAT: बालासाहेब और शिव सेना के नाम को लेकर शिव सेना ने पास किया प्रस्ताव

हिंसा, प्रदर्शन और अनिष्ट की आशंका के मद्देनजर मुंबई में धारा 144 लागू

0 161

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

MAHARASHTRA MAHASANKAT: महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच शिंदे गुट के बालासाहेब का नाम इस्तेमाल करने पर शिव सेना ने प्रस्ताव पास किया कर रोक लगाई है। उधर मुंबई में हिंसा, प्रदर्शन और अनिष्ट की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने 10 जुलाई तक धारा 144 लागू कर दी है।

MAHARASHTRA MAHASANKAT: महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच शिव सेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने बैठक कर किसी के लिए भी बाला साहेब और शिव सेना के नाम का इस्तेमाल करने पर रोक का प्रस्ताव पारित किया है। उधर मुंबई में हिंसा, प्रदर्शन और अनिष्ट की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने 10 जुलाई तक धारा 144 लागू कर दी है।

MAHARASHTRA MAHASANKAT: महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच उद्धव ठाकरे की कयादत में शिव सेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में ये प्रस्ताव पास किया गया कि किसी भी गुट या समूह को बाला साहेब और शिव सेना के नाम के इस्तेमाल की इजाज़त नहीं है। शिव सेना ने ये फैसला उस वक्त लिया, जब बागी नेता एकनाथ शिंदे ने अपने विद्रोही गुट का नाम शिव सेना बाला साहेब रखने का एलान किया।

उधर विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने एकनाथ शिंदे गुट के बागी 16 विधायकों के डिस्क्वॉलीफिकेशन के लिए नोटिस जारी किया है। शिंदे गुट के ये विधायक इस समय असम के गुवाहाटी के एक होटल में ठहरे हुए है। डिप्टी स्पीकर ने इस सभी को 27 जून तक लिखित जवाब देने को कहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

वहीं राजनीतिक संकट के बीच उपजे तनाव को देखते हुए मुंबई पुलिस शहर में 10 जुलाई तक के लिए धारा 144 लागू कर दी है।

बता दें कि शिव सैनिकों ने पुणे में बागी विधायक तानाजी सावंत के ऑफिस को तहस-नहस कर दिया। साथ ही शिव सैनिकों ने धमकी दी है कि साज़िश करने वालों को इसी तरह का जवाब दिया जाएगा।

priyanka chaturvedi

उधर शिव सेना राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पुलिस कमिश्नर से उनके खिलाफ धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off