Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Danger Love Story: गर्लफ्रैंड को गोली मार फिर खुद के सीने में दागी गोली

0 134

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Danger Love Story:बिहार की राजधानी पटना के शास्त्री नगर में स्थित एक शख्स ने शुक्रवार की देर रात अपनी गर्लफ्रैंड की गोली मारकर हत्या कर दी। गर्लफ्रैंड को गोली मारने के बाद उसने खुद के सीने में भी गोली दाग दी। गोली लगने से दोनों लहूलहूान होकर जमीन पर गिर पड़े। गोलियां की आवाज सुनकर आस-पास के स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो देखा दोनों युवक और युवती घायल अवस्था में जमीन पर पड़े हुए थे। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

32 वर्षीय गोपाल कुमार लखीसराय के बड़हिया गढ़ लक्ष्मीपुर का रहनेवाला है वो एक टेलीकॉम कंपनी में काम करता है। जबकि 18 वर्षीय काजल कुमारी नवादा के कौआकोल थाना क्षेत्र के मथुरापुर की रहने वाली है। गोपाल कुमार पटना के शास्त्रीगर के दुर्गा आश्रम गली में किराए पर रहता था। इसी मकान के आसपास काजल कुमारी भी रहती थी। शुक्रवार की देर रात गोपाल कुमार मकान की छत पर गया था। लड़की भी अपने मकान की छत पर मौजूद थी। इसी दौरान गोली लगने से युवती और युवक घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो पता चला कि दोनों घायल हैं।

इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शास्त्रीगर थाना प्रभारी रामशंकर सिंह ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होना बताया जा रहा है। जांच के बाद ही मामला साफ होगा कि दोनों गोली लगने से कैसे घायल हुए।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off