Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Sonia Gandhi Mother: राहुल-प्रियंका की नानी और सोनिया गांधी की माँ का निधन, पीएम ने जताया शोक

0 296

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Sonia Gandhi Mother: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का देहांत हो गया है। कांग्रेस के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। जयराम ने ट्वीट किया- सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का 27 अगस्त, 2022 को इटली में उनके घर पर निधन हो गया। अंतिम संस्कार 28 अगस्त को हुआ।

Sonia Gandhi Mother: बता दें कि सोनिया गांधी राहुल और प्रियंका के साथ पिछले हफ्ते अपनी मां से मिलने के लिए गई थीं। यह यात्रा मेडिकल जांच के लिए उनकी विदेश यात्रा का हिस्सा था, जहां उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ गए थे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया अभी विदेश में ही हैं।

Sonia Gandhi Mother: राहुल और प्रियंका पिछले कुछ सालों में कई बार अपनी नानी से मिलने गए थे। साल 2020 में जब राहुल गांधी को उनकी लगातार विदेश यात्राओं पर कुछ आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, तो पार्टी ने कहा था कि वह एक बीमार रिश्तेदार से मिलने के लिए इटली की निजी यात्रा पर हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Sonia Gandhi Mother: पीएम नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी आत्मा को शांति मिले। दुख की इस घड़ी में मेरे विचार पूरे परिवार के साथ हैं।

Sonia Gandhi Mother: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की मां के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। परिवार के सभी सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे और आत्मा को शांति दे।

वहीं, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने ट्वीट किया कि सोनिया गांधी जी की मां के निधन पर गहरा दुख प्रकट करता हूं। ईश्वर कांग्रेस अध्यक्ष और उनके परिवार के सदस्यों को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।

Sonia Gandhi Mother: बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सोनिया के राहुल और प्रियंका के साथ विदेश जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हुईं। इसी दौरान गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया। वहीं ग्रुप 23 के लोग तरह-तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की तिथि भी घोषित कर दी गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off