Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Sonia Gandhi: रायबरेली में सोनिया माँगेंगी बेटे राहुल के लिए वोट, पहली बार अखिलेश के साथ साझा करेंगी मंच

Sonia Gandhi: जनसभा में सोनिया गाँधी के साथ बेटी प्रियंका और राहुल भी दिखेंगे साथ

0 68

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी आज रायबरेली में राहुल गांधी के लिए वोट मांगेंगी। इस सभा में उनके साथ राहुल और प्रियंका के अलावा सपा चीफ अखिलेश यादव भी होंगे।

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी आज रायबरेली में राहुल गांधी के लिए वोट मांगेंगी। इस सभा में उनके साथ राहुल और प्रियंका के अलावा सपा चीफ अखिलेश यादव भी होंगे।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आज रायबरेली में आईटीआई के पास होने वाली रैली को संबोधित कर राहुल गांधी को लोकसभा पहुँचाने के लिए जनता से अपील करेंगी। इस रैली में उनके साथ मंच पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी होंगे। यह पहला मौका होगा जब सोनिया गांधी अखिलेश यादव के साथ मंच शेयर करेंगी।

जिले की राजनीति के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक होगा, क्योंकि यह पहली बार हो रहा है, जब एक ही दिन दिग्गजों का जमावड़ा लग रहा है। चुनावी बाजी कौन मरेगा, यह चार जून को पता चलेगा, लेकिन इस दिन सियासी तपिश जरूर बढ़ जाएगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव संयुक्त रूप से शहर के राजीव गांधी स्टेडियम शिवाजी नगर में जनसभा करके सियासी तपिश बढ़ाएंगे। वैसे तो रायबरेली में पांचवें चरण का चुनाव 20 मई को है। 18 मई को शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा, लेकिन शुक्रवार का दिन इस चुनाव का सबसे महत्वपूर्ण दिन है।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह 12:45 बजे इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी में उतरेंगे और यहां से हेलीकॉप्टर से परशुरामपुर ठेकहाई में उतरेंगे। यहां से सभा स्थल 1:15 पहुंचेंगे और 2:05 पर उड़ान अकादमी के लिए हेलीकॉप्टर से जाएंगे।

इसी तरह सपा मुखिया अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर से 2:45 पर न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल त्रिपुला के मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे और फिर कार से 2:50 पर राजीव गांधी स्टेडियम आईटीआई शिवाजी नगर के मैदान में पहुंचेंगे।

राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से रॉयल स्कूल में उतरेंगे और वहां से कार से सभा स्थल शिवाजी नगर पहुंचेंगे। यहां पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करेंगे। 4:45 पर सभा खत्म हो जाएगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off