Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

SRI LANKA GREAT CRISIS: बदहाल श्रीलंका में खाने के बदले सेक्स!

महासंकट से झुलस रहे श्रीलंका में मज़बूर महिलाओं की हालत बद से बदतर

0 295

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

SRI LANKA GREAT CRISIS: महासंकट से जूझ रहे महिलाओं को अपना पेट‌ भरने के लिए अपना जिस्म बेचना पड़ रहा है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कई शहरों में तो खाने और दवाइयों के लिए लोगों के पास पैसे नहीं है। इस बीच वहां वेश्यावृत्ति तेजी से बढ़ी है।

श्रीलंका का आलम यह है कि लोग भुखमरी का शिकार होने लगे हैं। फलों और सब्जियों के दाम इतने तेजी से बढ़ चुके हैं कि किसी आम इंसान का इन्हें खरीदना नामुमकिन सा हो चुका है।

SRI LANKA GREAT CRISIS: श्रीलंका की स्थिति इतनी बद से बदतर हो चुकी है कि वहाँ के आर्थिक हालात ने सब कुछ तबाह कर दिया है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महिलाओं को अपना पेट‌ भरने के लिए अपना जिस्म बेचना पड़ रहा है।

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कई शहरों में तो खाने और दवाइयों के लिए लोगों के पास पैसे नहीं है। इस बीच वेश्यावृत्ति तेजी से बढ़ी है। और मजबूर महिलाओं को इस इंडस्ट्री में जानबूझकर धकेला जा रहा है।

SRI LANKA GREAT CRISIS: दरअसल, श्रीलंकन डेली द मॉर्निंग ने अपनी रिपोर्ट में ये बताया है कि कोलंबो जैसे नगरों में महिलाएं अपना और परिवार का पेट भरने के लिए सेक्स वर्कर बन गई हैं। स्पा सेंटरों को अस्थायी वेश्यालय बना दिया गया है और इसे रोकने वाला कोई नहीं है। इसका एक कारण यह भी है कि मजबूरी में खुद महिलाएं भी इससे जुड़ रही हैं, ताकि उन्हें दो वक्त का खाना मिल सके।

SRI LANKA GREAT CRISIS: इसी के चलते वहां सेक्स इंडस्ट्री में चहल-पहल बढ़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक कपड़ा उद्योग में काम करने वाली महिलाएं नौकरी जाने के डर से वैकल्पिक रोजगार के रूप में वेश्यावृत्ति के दलदल में फंसती जा रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

एक सेक्स वर्कर के हवाले से रिपोर्ट में छापा गया है कि इस समय हम जो सबसे अच्छा विकल्प देख रहे हैं वो यही इंडस्ट्री है और इसलिए इस तरफ हमारा रुझान बढ़ा है। इससे कम से कम हमें खाना तो मिल जाएगा।

SRI LANKA GREAT CRISIS: चौंकाने वाली बात यह है कि उस महिला ने यह भी बताया कि हम पहले एक महीने में कमाते थे उतना एक या दो दिन में कमा रहे हैं।

एक अन्य रिपोर्ट्स में द टेलीग्राफ ने बताया है कि इस साल जनवरी से कोलंबो में सेक्स वर्क में शामिल महिलाओं की संख्या में 30 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि देखी गई है।

यह महिलाएं कोलंबो के भीतरी इलाकों से आती हैं जो पहले कपड़ा उद्योग में काम करती थीं। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों की महिलाओं ने भी इस क्षेत्र में अपने कदम बढ़ा दिए हैं।

SRI LANKA GREAT CRISIS: कहीं कहीं तो यह भी देखने को मिला है कि जबरदस्ती महिलाओं को यह सब करने पर मजबूर किया जा रहा है। हालाँकि श्रीलंका में वेश्यावृत्ति कानूनी रूप से प्रतिबंधित है।

बता दें कि श्रीलंका में आर्थिक और सियासी संकट की मार सीधे वहाँ की जनता पर पड़ रही है। आलम यह है कि लोग भुखमरी का शिकार होने लगे हैं। फलों और सब्जियों के दाम इतने बढ़ चुके हैं कि किसी आम इंसान का इन्हें खरीदना नामुमकिन सा हो चुका है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off