Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Mango Mayor Election 2026: Sudha Gupta ने Sandhya Singh को दी मात, मुस्लिम धर्मगुरुओं के समर्थन के बावजूद जेबा खान रही तीसरे स्थान पर

IMG 20260302 WA0014
0 5

मानगो नगर निगम के पहले मेयर चुनाव में सुधा गुप्ता (Sudha Gupta) ने 42,022 वोट हासिल कर 18,601 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा समर्थित संध्या सिंह (Sandhya Singh) को 23,421 वोट मिले, जबकि जेबा खान तीसरे स्थान पर रहीं। मतदाताओं ने जाति-धर्म और भावनात्मक नारों जैसे “मानगो का बेटा” या “मानगो की बेटी” को दरकिनार कर विकास, कार्यशैली और स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता दी।

मुस्लिम समुदाय का क्रॉस-ओवर समर्थन

चुनाव में मुस्लिम धर्मगुरुओं के जेबा खान समर्थन के बावजूद, समुदाय के बड़े वर्ग ने सुधा गुप्ता को वोट दिया। जेबा खान को 11,166 और जेबा कादरी को 2,918 वोट मिले, लेकिन सुधा को हिंदू-मुस्लिम दोनों क्षेत्रों से लगातार बढ़त बनी रही। यह सामाजिक एकता का प्रतीक बना।

संध्या सिंह की जमीनी मेहनत बेकार

नीरज सिंह की पत्नी संध्या सिंह ने पानी टैंकर, आधार कार्ड सहायता और वृद्धा पेंशन जैसे जनसुविधा कार्यों पर जोर दिया। लगातार प्रचार के बावजूद वे दूसरे स्थान पर रहीं, क्योंकि भाजपा के भीतर बागियों ने कोर वोट काटे। सुशीला सिंह (4,091 वोट) और डॉ. बनिता सहाय (1,688 वोट) ने सेंध लगाई।

जेबा खान का राजनीतिक मोड़

राजनीतिक मुद्दों पर मुखर जेबा खान को संभावित विजेता माना जा रहा था, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें सुधा गुप्ता के खिलाफ लड़ने पर निष्कासित कर दिया। उनकी भावुक प्रेस कॉन्फ्रेंस ने माहौल गर्माया, पर वोटर प्रभावित नहीं हुए और वे तीसरे नंबर पर रहीं।

हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और आदिवासी समुदायों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। वार्ड पार्षद चुनावों में भी व्यक्तिगत छवि और जमीनी काम निर्णायक बने। मानगो ने साबित किया कि विकास भरोसे से ऊपर है।

इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया

Leave a comment