Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Hair Care: बालों को मजबूत बनाने के लिए जरुरी है सूरजमुखी के बीज 

0 222

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Hair Care:बारिश के दौरान बाल झड़ने की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में डॉक्टर डाइट में सीड्स शामिल करने की सलाह देते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं सूरजमुखी के बीज के बारें में। सूरजमुखी के बीच (Sunflower Seeds) शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।  हर दिन मुट्ठी भर सूरजमुखी के बीजों (Sunflower Seeds) का सेवन करने से यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। साथ ही इससे स्किन और बालों में होने वाली परेशानियों में भी सुधार होता है।

स्किन और हेयर प्रोडेक्ट्स में सूरजमुखी के बीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इससे बालों में होने वाली कई तरह की परेशानियों से निजात मिलती है। सूरजमुखी के बीजों को खाने से आपके बाल घने और स्वस्थ रहते हैं। आइये जानते हैं इसके फायदें-

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

झड़ते और टूटते बालों- झड़ते और टूटते बालों के लिए सूरजमुखी का बीज काफी हेल्दी होता। यह टूटते और डैमेज बालों के लिए काफी असरदार हो सकता है। सूरजमुखी के बीजों में गामा-लिनोलेनिक एसिड नामक एक बेहतरीन तत्व पाया जाता है, जो बालों को डीप कंडीशनिंग करने के साथ-साथ अंदर से मजबूत करता है।

बालों को डैमेज होने से बचाता है- सूरजमुखी के बीज बालों को डैमेज होने से बचाता है। नियमित रूप से सूरजमुख के बीजों से तैयार तेल या फिर हेयर पैक का इस्तेमाल करने से बाल स्वस्थ और मजबूत होते हैं।

कंडीशनर का काम करता है- सूरजमुखी का तेल लगाने से बाले काफी हेल्दी बनते हैं। ये तेल बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर का काम करता है। ये काफी लाइट ऑयल होता है, जो बालों में अच्छी तरह समा जाता है। इससे बाल प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज होते हैं। आप चाहें तो डीप कंडीशनिंग के लिए हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सूरजमुखी के बीजों को खाने और इसके तेल को बालों में लगाने से झड़ते और टूटते बालों की परेशानी दूर हो सकती है। साथ ही यह बालों को लंबे और घने बनाने में असरदार होते हैं।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off