Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Texas Shooting: 18 साल के छात्र ने पहली गोली दादी को मारी फिर स्कूल पहुंचकर 19 बच्चों और 2 शिक्षकों की ली जान

स्कूल में फायरिंग से थर्राया अमेरिका

0 352

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

वॉशिंगटन: अमेरिका के टेक्सास से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां मंगलवार की दोपहर टेक्सास के युवाल्डे में रॉब एलिमेंट्री स्कूल में एक 18 वर्षीय युवक ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में 19 छात्र और 2 शिक्षकों की मौत हो गई। जबकि स्कूल के 13 छात्र, स्कूल के स्टाफ मेंबर्स और कुछ पुलिसकर्मी इस हमले में घायल हुए हैं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाही में हमालवार युवक को मार दिया। हमलवार युवक ने स्कूल में फायरिंग करने से पहले पहली गोली अपनी दादी को मारी थी। वो गंभीर रुप से घायल हैं उनका इलाज अस्पताल में जारी है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस घटना पर शोक जाहिर करते हुए पूरे देश में चार दिनों का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

जो बाइडन ने इस घटना को लेकर अपने संबोधन में कहा, एक राष्ट्र के तौर पर हमें पूछना चाहिए कि गन लॉबी के खिलाफ हम कब खड़े होंगे और वो करेंगे जो हमें करना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चे को कभी नहीं देख पाएंगे। बहुत सारी आत्माएं आज कुचली गई हैं। यह वक्त है जब हमें इस दर्द को एक्शन में बदलना है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

यूएस की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने वॉशिंगटन में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, अब बहुत हो गया है। हमें एक मुल्क के नाते अब एक्शन लेने का साहस दिखाना होगा।

बताया जा रहा है कि जिस युवक ने स्कूल पर हमला किया वो खुद भी एक छात्र है। वो युवाल्डे हाईस्कूल का छात्र बताया जा रहा है। हमलावर ने दूसरी, तीसरी और चौथी क्लास में पढ़ने वाले मासूम बच्चों को अपनी गोली का निशाना बनाया है।यह घटना टेक्सास के छोटे से शहर उवाल्डे में हुई है। इस शहर की आबादी 20,000 से भी कम है। गवर्नर एबॉट के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हमलावर युवक का नाम सल्वाडोर रामोस है। वो इसी इलाके का रहने वाला था।

सीएनएन ने सूत्रों के हवाले खबर दी है कि हमलावर बंदूकधारी ने सबसे पहले अपनी दादी को निशाना बनाया। इसके बाद उसने 19 बच्चों को गोली मार दी। दो शिक्षक भी उसकी चपेट में आ गए। दादी की हालत गंभीर बताई गई है। स्कूल में 600 छात्र पढ़ते हैं। हमले में कई घायल हुए हैं। एक 60 वर्षीय महिला और 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off