Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Kerala News: मुस्लिम लीग के महासचिव ने दे डाला बड़ा विवादित बयान, स्कूल में लड़के-लड़कियों का साथ में बैठना बताया खतरनाक 

0 140

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Kerala News:केरल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के महासचिव प्रभारी पीएमए सलाम ने एक ऐसा विवादित बयान दे डाला है जो काफी सुर्खियों में हैं। पीएमए का कहना है कि लड़कों और लड़कियों को स्कूल की क्लासों में एक साथ बैठने की अनुमति देना “खतरनाक” है। इस बयान के बाद बड़ा बवाल खड़ा हो गया है।

पीएमए सलाम ने कहा कि जेंडर न्यूट्रैलिटी कोई धार्मिक मुद्दा नहीं है यह एक नैतिक मुद्दा है। पीएमए ने कहा कि वह उदारवाद (Liberalism) लाने की कोशिशों के खिलाफ हैं। जेंडर न्यूट्रल यूनिफॉर्म लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसकी वजह से बच्चे भटक जाएंगे और यह खतरनाक है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि लड़कियों और लड़कों को क्लासों में एक साथ बैठने की क्या जरूरत है? आप उन्हें क्यों मजबूर कर रहे हैं और क्यों ऐसे अवसर पैदा कर रहे हैं? यह केवल समस्याएं पैदा करेगा। छात्र पढ़ाई से भटक जायेंगे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

केरल सरकार की जेडर न्यूट्रल पॉलिसी की आलोचना करते हुए आलोचना करते हुए पीएमए ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास खतरनाक है। पीएमए सलाम के अलावा अन्य  मुस्लिम संगठनों ने भी सरकार से राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में ‘लिंग समानता थोपने’ वाले प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की है।

बता दें कि  केरल राज्य के बाल अधिकार आयोग ने 22 जुलाई को स्कूलों को लेकर आदेश जारी किया था, जिसमें जेंडर न्यूट्रल एजुकेशन सिस्टम को लागू करने की बात कही गई थी। जारी आदेश में 2023-24 एकेडमिक ईयर से गर्ल्स स्कूल और बॉयज स्कूलों को खत्म करने के लिए कहा गया था।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off