Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

UK PM: ब्रिटिश PM की कुर्सी के करीब पहुंचे भारतीय मूल के ऋषि सुनक

पहले राउंड की वोटिंग में सुनक ने किया टॉप, मिले 88 वोट

0 396

UK PM: भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी के नेता चुने जाने के लिए पहले राउंड के मतदान में सबसे अधिक वोट हासिल किया। पहले राउंड में सुनक को 88 वोट मिले। सुनक के बाद वाणिज्य मंत्री पेनी मोर्डेंट दूसरे नंबर पर रहे, उन्हें 77 वोट मिले।

UK PM: भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के बेहद नजदीक पहुंच गए। पूर्व ब्रिटिश वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने कंजरवेटिव पार्टी के नेता चुने जाने के लिए पहले राउंड की पोलिंग में सबसे अधिक वोट हासिल किए। सुनक को कुल 88 वोट मिले।

सुनक के बाद वाणिज्य मंत्री पेनी मोर्डेंट 77 वोट हासिल कर दूसरे पायदान पर रहे। वहीं तीसरे नंबर पर विदेश मंत्री लिज ट्रस रहे। ट्रस को 55 वोट हासिल हुए।

UK PM: इस बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री जेरेमी हंट और वर्तमान चांसलर नादिम जाहावी पहले दौर के मतदान के बाद लीडरशिप की रेस हट गए। वे लोग अगले चरण में जगह बनाने के लिए आवश्यक 30 वोट हासिल करने में विफल रहे। अब ब्रिटिश पीएम की दौड़ में सबसे आगे, सुनक और विदेश सचिव लिज ट्रस और व्यापार मंत्री पेनी मोर्डंट हैं।

सुनक दौड़ में आगे बने हुए हैं और ऐसा बताया है कि उनके पास सर्वाधिक सांसदों का समर्थन है। 42 वर्षीय सुनक ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘मैं सकारात्मक प्रचार अभियान चला रहा हूं जो इस बात पर केंद्रित है कि मेरे नेतृत्व से पार्टी और देश को क्या लाभ हो सकता है।’’ अब बुधवार को पहले दौर के मतदान में मुकाबला जीतने के बाद वे दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के बाद टोरी यानि की कंजरवेटिव पार्टी में लीडरशिप के लिए 11 दावेदार उभरे हैं। इन ग्यारह में से ही नया नेता बनेगा। अब जब पहले दौर का चुनाव समाप्त हो गया है। अब दूसरे दौर में देखना होगा कि टॉप पर कौन रहता है। और आगे की दौड़ में कौन-कौन बचता है।

Leave a comment