Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

UPI Lite X: भूल जाइए इंटरनेट, बिना डेटा पैसा होगा ट्रांसफर, UPI Lite X फीचर लॉन्च

0 167

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

UPI Lite X:  यूपीआई (UPI) यानी Unified Payment Interface सबसे बड़ी टेक्नो पेमेंट क्रांति साबित हुई है। अब विदेशों में भारत के UPI पेमेंट की मांग बढ़ रही है। हाल ही में देश में 10 बिलियन से ज्यादा का UPI ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड क्रॉस कर लिया है। इसको और आसान बनाने पर लगातार काम किया जा रहा है। इसके लिए अब UPI Lite X फीचर को लॉन्च किया गया है। 

 

इस फीचर को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर ने लॉन्च किया है। UPI Lite X का सबसे बड़ा फायदा उन यूजर्स को मिलेगा जो इंटरनेट ना होने पर ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पाते हैं। इस फीचर की मदद से बिना इंटरनेट कनेक्टिविटी के भी ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकता है। 

 

आरबीआई के गर्वनर शक्तिकांत दास ने किया पेश

 

इससे डिजिटल लेनदेन और भी आसान होगा. जैसा की ऊपर बताया गया है इस फीचर को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गर्वनर शक्तिकांत दास ने लॉन्च किया है. इस फीचर को ग्लोबल फीनटेक फेस्ट 2023 में दिखाया गया. NPCI ने अपने बयान में बताया कि UPI Lite फीचर की सफलता के बाद  UPI Lite X फीचर को लॉन्च किया गया है।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

इस फीचर से यूजर्स ना केवल ऑफलाइन (बिना इंटरनेट) पैसे भेज पाएंगे, बल्कि पैसे रिसीव भी कर पाएंगे। इसका फायदा उन इलाकों में काफी ज्यादा मिलेगा, जहां पर खराब कनेक्टिविटी होती है और पेमेंट फंस जाता है। हालांकि, इसके लिए NFC की ज़रूरत होगी। 

 

UPI Lite X फीचर से उन इलाकों में भी ट्रांजैक्शन किया जा सकता है, जहां कनेक्टिविटी नहीं है। इसे रिमोट लोकेशन या अंडरग्राउंड मार्केट में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके कारण ऐसे इलाकों में पैसे रिसीव करने और भेजने के काम काफी आसान हो जाएंगे। यानी बिना इंटरनेट भी आपका काम आसानी से हो जाएगा। 

 

UPI Lite X ऐसे करेगा काम

 

आपको बता दें कि UPI Lite X फीचर नॉर्मल UPI और UPI Lite से काफी अलग है। रेगुलर यूपीआई के साथ यूजर्स किसी भी बैंक के बीच कहीं भी और कभी भी ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। जबकि यूपीआई लाइट को छोटी डिजिटल पेमेंट के लिए बनाया गया है। लेकिन UPI Lite X से पेमेंट करने के लिए सेंडर (Sender) और रिसीवर (Receiver) दोनों को नजदीक रहने की ज़रूरत होती है।

 

दो डिवाइस  NFC के जरिए कनेक्ट हो जाएंगे और ऑफलाइन पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे। इसमें ट्रांजैक्शन लिमिट को लेकर अभी जानकारी शेयर नहीं की गई है। इसके बारे में आने वाले समय में बताया जा सकता है।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off